India T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें
भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 52nd Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला आज यानी 1 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का निर्णायक मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

भारत की टीम पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी. टीम के लिए सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव गेंदबाजी में प्रभावी रहे हैं. दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम के पास शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मुकाबले का रुख बदल सकते हैं. भारत ने अपने पिछले मैच में जिम्बाब्वे को हराया था, जबकि वेस्टइंडीज को अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. इस बीच ईडन गार्डन स्टेडियम में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

ईडन गार्डन में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन

वेस्टइंडीज ने ईडन गार्डन स्टेडियम में अब तक सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं. इस मैदान पर कैरेबियाई टीम का सर्वोच्च स्कोर 182 रन रहा है. इस समय खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता के इस ऐतिहासिक मैदान पर 2 मैच खेले चुकी है और दोनों में मैच जीती है.

टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज ने सिर्फ तीन मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. टी20 वर्ल्ड कप 2016 के फाइनल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराया था. ये मैच कोलकाता में ही हुआ था.

कोलकाता में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन

ईडन गार्डन स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने सात मुकाबलों में जीत दर्ज की है और एक में शिकस्त झेली है. इस मैदान पर टीम इंडिया का सर्वोच्च स्कोर 186 रन है. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में अब तक एक मैच खेला है और उसमें जीत दर्ज की है.

ईडन गार्डन्स में इन भारतीय खिलाड़ियों ने मचाई तबाही

टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज विराट कोहली ने कोलकाता में 46.33 की औसत से चार पारियों में 139 रन बनाए थे. मौजूदा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यहां पर पांच पारियों में 26.75 की औसत और 172.58 की स्ट्राइक रेट के साथ 107 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में हर्षल पटेल ने यहां पर 18.71 की औसत के साथ सात विकेट लिए थे. मौजूदा टीम में शामिल खिलाड़ियों में अक्षर पटेल ने दो मैचों में 6.2 की औसत से पांच विकेट लिए हैं.

वेस्टइंडीज के इन खिलाड़ियों ने कोलकाता में किया है कमाल

निकोलस पूरन ने कोलकाता में तीन पारियों में 61.33 की औसत से 184 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कोलकाता में चार पारियों में 141.46 की स्ट्राइक रेट के साथ 116 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में रोमारियो शेफर्ड ने 18.28 की औसत के साथ सात विकेट लिए हैं. रोमारियो शेफर्ड ने एक पारी में पांच विकेट हॉल भी लिया है. रोस्टन चेज ने यहां पर 10.33 की औसत से 6 विकेट चटकाए हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.