क्रिकेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका की टीम को क्वेना मफाका ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश के अलावा एनरिक नॉर्टजे, जॉर्ज लिंडे और लुंगी एनगिडी ने एक-एक विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 154 रन बनाने हैं.

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 51वां मुकाबला आज यानी 1 मार्च को जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और इस मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, जबकि सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद सम्मानजनक जीत के साथ अपना अभियान समाप्त करने के इरादे से मैदान में उतरी है. दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज टीम की ताकत हैं, जबकि कगिसो रबाडा और केशव महाराज गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा, रयान बर्ल और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे खिलाड़ियों के दम पर मजबूत चुनौती पेश करने की कोशिश करेगी. यह भी पढ़ें: Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सात मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली है. एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए हैं, जिसमें एक दक्षिण अफ्रीका ने जीता, जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इस मुकाबले में दोनों टीमों के पास संतुलित संयोजन है, ऐसे में फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 14 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद ब्रायन बेनेट और डायोन मायर्स ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 28 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 153 रन बनाए. जिम्बाब्वे की तरफ से कप्तान सिकंदर रज़ा ने सबसे ज्यादा 73 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सिकंदर रज़ा ने महज 43 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के लगाए. सिकंदर रज़ा के अलावा क्लाइव मडांडे ने नाबाद 26 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को क्वेना मफाका ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश के अलावा एनरिक नॉर्टजे, जॉर्ज लिंडे और लुंगी एनगिडी ने एक-एक विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 154 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी: 153/7, 20 ओवर (तदिवानाशे मारुमनी 7 रन, ब्रायन बेनेट 15 रन, डायोन मायर्स 11 रन, सिकंदर रज़ा 73 रन, रयान बर्ल 5 रन, टोनी मुनयोंगा 2 रन, क्लाइव मडांडे नाबाद 26 रन, ब्रैड इवांस 8 रन और वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा नाबाद 1 रन.)

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (क्वेना मफाका 2 विकेट, एनरिक नॉर्टजे 1 विकेट, जॉर्ज लिंडे 1 विकेट, लुंगी एनगिडी 1 विकेट और कॉर्बिन बॉश 2 विकेट).

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस 51वें मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2026 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).