Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 51वां मुकाबला आज यानी 1 मार्च को जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सुपर 8 में अपने सभी मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं. वहीं, जिम्बाब्वे की टीम सभी मुकाबले हारकर सबसे नीचे हैं. इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के हाथों में है, जबकि जिम्बाब्वे की अगुवाई सिकंदर रजा (Sikandar Raza) कर रहे थे. यह भी पढ़ें: India vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े
जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 14 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद ब्रायन बेनेट और डायोन मायर्स ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 28 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 153 रन बनाए. जिम्बाब्वे की तरफ से कप्तान सिकंदर रज़ा ने सबसे ज्यादा 73 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सिकंदर रज़ा ने महज 43 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के लगाए. सिकंदर रज़ा के अलावा क्लाइव मडांडे ने नाबाद 26 रन बनाए.
दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को क्वेना मफाका ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश के अलावा एनरिक नॉर्टजे, जॉर्ज लिंडे और लुंगी एनगिडी ने एक-एक विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 154 रन बनाने हैं थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 14 रनों के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 17.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 42 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान डेवाल्ड ब्रेविस ने महज 18 गेंदों पर दो चौके और चार छक्के लगाए. डेवाल्ड ब्रेविस के अलावा रयान रिकेलटन ने 31 रन बटोरे.
वहीं, जिम्बाब्वे की टीम को कप्तान सिकंदर रज़ा ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रज़ा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. सिकंदर रज़ा के अलावा ब्रैड इवांस और ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने एक-एक विकेट चटकाए.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी: 153/7, 20 ओवर (तदिवानाशे मारुमनी 7 रन, ब्रायन बेनेट 15 रन, डायोन मायर्स 11 रन, सिकंदर रज़ा 73 रन, रयान बर्ल 5 रन, टोनी मुनयोंगा 2 रन, क्लाइव मडांडे नाबाद 26 रन, ब्रैड इवांस 8 रन और वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा नाबाद 1 रन.)
दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (क्वेना मफाका 2 विकेट, एनरिक नॉर्टजे 1 विकेट, जॉर्ज लिंडे 1 विकेट, लुंगी एनगिडी 1 विकेट और कॉर्बिन बॉश 2 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 154/5, 17. ओवर (एडेन मार्कराम 4 रन, क्विंटन डी कॉक 0 रन, रयान रिकेलटन 31 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 42 रन, डेविड मिलर 22 रन, ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 21 रन और जॉर्ज लिंडे नाबाद 30 रन.)
जिम्बाब्वे की गेंदबाजी: (सिकंदर रज़ा 3 विकेट, ब्रैड इवांस 1 विकेट और ब्लेसिंग मुज़ारबानी 1 विकेट).
नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस 51वें मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY