Jashpur Shocker: सुसाइड नोट में छेड़छाड़ का आरोप.. 15 साल की नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस ने प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार, जशपुर जिले के शिक्षा विभाग में खलबली
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक 9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से प्रिंसिपल से तंग आकर सुसाइड कर लिया.
Jashpur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) जिले में एक निजी स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा की आत्महत्या (Suicide) ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है. छात्रा ने स्कूल के स्टडी रूम में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद मिले सुसाइड नोट ने मामले को और गंभीर बना दिया है, जिसमें स्कूल प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है. रविवार की शाम छात्रा को स्कूल के स्टडी रूम में साड़ी के सहारे छत की रॉड से लटका हुआ पाया गया.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की.छात्रा की उम्र 15 वर्ष थी और वह सुरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र की रहने वाली थी. ये भी पढ़े:Kanpur Shocker: कानपुर के कोर्ट कॉम्प्लेक्स में महिला स्टेनों ने बिल्डिंग के 6वें फ्लोर से कूदकर की आत्महत्या, परिसर में मची अफरा तफरी
सुसाइड नोट में प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
छात्रा की मौत के बाद स्थान से बरामद सुसाइड नोट (Suicide Note) में छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल (Principal) पर लगातार छेड़छाड़ (Molestation) और यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) का आरोप लगाया.नोट मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है.
स्कूल का हॉस्टल अवैध संचालित
घटना के बाद शिक्षा विभाग, आदिवासी विभाग और पुलिस (Police) अधिकारियों की टीम ने संयुक्त रूप से स्कूल का निरीक्षण किया.प्रारंभिक जांच में पता चला कि स्कूल कैंपस में चल रहा हॉस्टल बिना किसी वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था.हॉस्टल संचालन से जुड़े सभी दस्तावेज प्रशासन ने जब्त किए.
प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच बैठाई
एसडीएम प्रदीप राठिया ने बताया कि पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं.अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आत्महत्या की वास्तविक वजह विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.
परिवार में शोक और रोष
छात्रा की मौत से परिवार सदमे में है. स्थानीय लोगों ने भी आरोपी पर कठोर कार्रवाई और स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की मांग की है.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2025 06:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

