एजेंसी न्यूज

Corona Vaccine: बिना लक्षण वाले कोविड संक्रमण के खतरे को कम कर सकते हैं फाइजर व मॉडर्ना के टीके

एक अध्ययन में कहा गया है कि मॉडर्ना कंपनी के आरएनए टीके की दूसरी खुराक लेने के दस दिन बाद बिना कोविड-19 लक्षण वाले रोगियों के उन मरीजों की तुलना में वायरस की चपेट में आने का खतरा बेहद कम है, जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है.

Corona Vaccine: बिना लक्षण वाले कोविड संक्रमण के खतरे को कम कर सकते हैं फाइजर व मॉडर्ना के टीके
वैक्सीन/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

वाशिंगटन, 12 मार्च : एक अध्ययन में कहा गया है कि मॉडर्ना कंपनी (Moderna Company) के आरएनए टीके की दूसरी खुराक लेने के दस दिन बाद बिना कोविड-19 लक्षण (Covid-19 Signs) वाले रोगियों के उन मरीजों की तुलना में वायरस की चपेट में आने का खतरा बेहद कम है, जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है. अमेरिका के मेयो कॉलेज के अध्ययनकर्ताओं ने कहा कि आपात इस्तेमाल के लिये कई टीके मौजूद हैं और कोविड-19 लक्षणों वाले रोगियों पर उनका प्रभाव भी दिखा है.

उन्होंने कहा कि हालांकि ऐसे रोगियों पर इन टीकों की प्रभावकारिता के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं मिली है, जिनमें कोविड-19 के लक्षण दिखाई नहीं दिये हैं. यह भी पढ़ें : COVID-19 : मध्य रेलवे ने नागपुर और भुसावाल संभागों में प्लेटफॉर्म टिकटों के दाम बढ़ाए

कई देशों में कोविड-19 रोगियों को फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना (Pfizer-Bioentec and Moderna)मैसेंजर आरएनए (एमआरएनए) टीके लगाए जा रहे हैं. अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार एमआरएनए कोविड-19 टीकों की दूसरी खुराक ले चुके लक्षण मुक्त रोगियों के वायरस की चपेट में रहने का खतरा 80 प्रतिशत तक कम है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).