क्रिकेट

Cricket Match Schedule For Today: 15 जुलाई को इन टीमों के बीच होगा क्रिकेट का महामुकाबला, जानिए सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का शेड्यूल और लाइव प्रसारण का फुल डिटेल्स

प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी संबंधित अधिकार धारकों या प्लेटफॉर्म्स की आधिकारिक घोषणा के अनुसार बदल सकती है. अगर आप किसी विशेष मैच के स्कोर अपडेट या हाइलाइट्स के लिए लेटेस्टली वेबसाइट को फॉलो कर सकते हैं. दर्शक FanCode, JioHotstar, Sony LIV, या संबंधित ऐप पर जाकर अपने पसंदीदा मैचों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.

Cricket Match Schedule For Today: 15 जुलाई को इन टीमों के बीच होगा क्रिकेट का महामुकाबला, जानिए सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का शेड्यूल और लाइव प्रसारण का फुल डिटेल्स
क्रिकेट मैच शेड्यूल

International Cricket Match Schedule For Today: आज यानी 15 जुलाई 2025 का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास है क्योंकि आज अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट का तीसरा दिन जमैका में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें सीरीज का अंत शानदार अंदाज़ में करना चाहेंगी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ए बनाम श्रीलंका ए के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट डार्विन में तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है और युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें होंगी. इसके अलावा, पॉन्डिचेरी प्रीमियर लीग 2025 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला कराईकल नाइट्स बनाम रूबी व्हाइट टाउन लीजेंड्स के बीच जबकि दूसरा जेनीड यानम रॉयल्स बनाम ओस्सुदु एकॉर्ड वॉरियर्स के बीच होगा. क्या क्रिकेट मैच के दौरान बल्लेबाज़ ले सकता है टॉयलेट ब्रेक? लॉर्ड्स टेस्ट में रवींद्र जडेजा की जल्दबाज़ी ने खड़े किए सवाल

वहीं, भारत अंडर-19 टीम इंग्लैंड दौरे पर है और पहला यूथ टेस्ट अब चौथे दिन में पहुंच गया है. इंग्लैंड में चल रहे टी20 ब्लास्ट 2025 के तहत आज डरहम बनाम लीसेस्टरशायर का मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें नॉर्थ ग्रुप में अपनी स्थिति मज़बूत करने के इरादे से उतरेंगी. नीचे आज 15 जुलाई 2025 को खेले जाने वाले सभी प्रमुख क्रिकेट मुकाबलों की जानकारी दी गई है. यह दिन क्रिकेट के रोमांच और प्रतियोगिता से भरपूर रहने वाला है.

15 जुलाई 2025 (मंगलवार) का क्रिकेट मुकाबलों की सूचीऔर टेलीकास्ट/लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

प्रतियोगिता मैच विवरण स्थान समय (IST)
ऑस्ट्रेलिया का वेस्टइंडीज दौरा 2025 वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट, दिन 3 सबीना पार्क, किंग्सटन, जमैका 12:00 AM
श्रीलंका ए का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2025 ऑस्ट्रेलिया ए बनाम श्रीलंका ए, पहला अनऑफिशियल टेस्ट, दिन 3 मारा क्रिकेट ग्राउंड, डार्विन 6:00 AM
पांडिचेरी प्रीमियर लीग 2025 कराईकल नाइट्स बनाम रूबी व्हाइट टाउन लीजेंड्स, 16वां मैच पांडिचेरी सिचेम ग्राउंड 2:00 PM
पांडिचेरी प्रीमियर लीग 2025 जेनीड यानम रॉयल्स बनाम ओस्सुदु एकॉर्ड वॉरियर्स, 17वां मैच पांडिचेरी सिचेम ग्राउंड 6:00 PM
भारत अंडर-19 का इंग्लैंड दौरा 2025 इंग्लैंड U19 बनाम भारत U19, पहला युवा टेस्ट, दिन 4 केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, बेकनहैम 3:30 PM
टी20 ब्लास्ट 2025 डरहम बनाम लीसेस्टरशायर, नॉर्थ ग्रुप रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट 11:00 PM

नोट: प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी संबंधित अधिकार धारकों या प्लेटफॉर्म्स की आधिकारिक घोषणा के अनुसार बदल सकती है. अगर आप किसी विशेष मैच के स्कोर अपडेट या हाइलाइट्स के लिए लेटेस्टली वेबसाइट को फॉलो कर सकते हैं. दर्शक FanCode, JioHotstar, Sony LIV, या संबंधित ऐप पर जाकर अपने पसंदीदा मैचों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. कुछ स्ट्रीमिंग के लिए पास या सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).