Viral Video: युवकों का जानलेवा स्टंट! उफनती नदी में ब्रिज से लगा रहे है छलांग, कानपुर का वीडियो आया सामने
केवल रील बनाने और फेमस होने के युवा किसी भी हद तक जा रहे है. ऐसा ही एक वीडियो कानपुर शहर से सामने आया है. जहांपर ब्रिज से युवक नदी में छलांग लगा रहे है.
Viral Video: केवल रील बनाने और फेमस होने के युवा किसी भी हद तक जा रहे है. ऐसा ही एक वीडियो कानपुर शहर से सामने आया है. जहांपर ब्रिज से युवक नदी में छलांग लगा रहे है. इस वीडियो में देख सकते है कि कुछ युवक ब्रिज पर खड़े होते है और एक युवक नदी में छलांग लगा देता है और इसके बाद दूसरा युवक भी नदी में कूदता है और इस पूरी घटना का इनके साथ का एक वीडियो बना रहा होता है. ये वीडियो देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते है. किस तरह से ये युवक अपनी जान खतरे में डालकर केवल रील बनाने के लिए ये जानलेवा स्टंट कर रहे है. ये मामला थाना जाजमऊ स्थित पुराने गंगा पुल का बताया जा रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अब इन युवकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: रील बनाने के लिए बाइक पर जानलेवा स्टंट, सुपरमैन बनकर चला रहा है गाड़ी, पुलिस ने लगाया 20 हजार रूपए का जुर्माना, हापुड़ का वीडियो आया सामने
युवकों का जानलेवा स्टंट
#Kanpur : उफनाई गंगा में युवक का खतरनाक स्टंट
खुद की जान जोखिम में डालकर गंगा के बहाव में लगाई छलांग
राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया शेयर
वायरल वीडियो थाना जाजमऊ स्थित पुराने गंगा पुल की है@kanpurnagarpol @Uppolice #KanpurNews #GangaStunt #ViralVideo #UPPolice… pic.twitter.com/Eop4PyIAlG
— News1India (@News1IndiaTweet) July 14, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

