Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Pakistan Tour of Bangladesh 2026 3rd ODI Match Scorecard Update: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज (ODI Series ) का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला आज यानी 15 मार्च को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Cricket Stadium) में खेला गया. तीसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को 11  रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 290 रन बनाए. बांग्लादेश की तरफ से सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने सबसे ज्यादा 107 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान तंजीद हसन तमीम ने 107 गेंदों पर छह चौके और सात छक्के लगाए. तंजीद हसन तमीम के अलावा तौहीद हृदोय ने नाबाद 48 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. हारिस रऊफ के अलावा शाहीन शाह अफरीदी और अबरार अहमद ने एक-एक विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 291 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और महज 12 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान की पूरी टीम 50 ओवर में महज 279 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से सलमान आगा ने सबसे ज्यादा 106 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान सलमान आगा ने 98 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्के लगाए. सलमान आगा के अलावा साद मसूद ने 38 रन बटोरे.

वहीं, बांग्लादेश की टीम को तस्कीन अहमद ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. तस्कीन अहमद के अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने तीन विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

बांग्लादेश की बल्लेबाजी: 290-5, 50 ओवर (सैफ हसन 36 रन, तंजीद हसन तमीम 107 रन, नजमुल हुसैन शान्तो 27 रन, लिटन दास 41 रन, तौहीद हृदोय नाबाद 48 रन, रिशाद हुसैन 0 रन और अफीफ हुसैन नाबाद 5 रन.)

पाकिस्तान की गेंदबाजी: (शाहीन शाह अफरीदी 1 विकेट, हारिस रऊफ 3 विकेट और अबरार अहमद 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 279-10, 50 ओवर (साहिबजादा फरहान 6 रन, माज़ सदाकत 6 रन, गाजी गोरी 29 रन, मोहम्मद रिज़वान 4 रन, अब्दुल समद 34 रन, सलमान आगा 106 रन, साद मसूद 38 रन, फहीम अशरफ 9 रन, शाहीन अफरीदी 37 रन, हारिस रऊफ 2 रन और अबरार अहमद नाबाद 0 रन.)

बांग्लादेश की गेंदबाजी: (तस्कीन अहमद 4 विकेट, रिशाद हुसैन 1 विकेट, नाहिद राणा 2 विकेट और मुस्तफिजुर रहमान 3 विकेट).

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.