Manipur COVID-19: मणिपुर में कोविड 19 संक्रमितों की संख्या पहुंची 100 के पार
देश भर में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मणिपुर में बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. लिहाजा, इंफाल पश्चिम समेत राज्य के अन्य जिलों में कोविड-19 के नए मामले सामने आए. इस पूर्वोत्तर राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 100 के पार पहुंच गई है. मणिपुर में शनिवार को कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आए, जिसके बाद इसके सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 104 हो गई है.
इंफाल, 22 जून : देश भर में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मणिपुर में बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. लिहाजा, इंफाल पश्चिम समेत राज्य के अन्य जिलों में कोविड-19 के नए मामले सामने आए. इस पूर्वोत्तर राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 100 के पार पहुंच गई है. मणिपुर में शनिवार को कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आए, जिसके बाद इसके सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 104 हो गई है. इनमें से ज्यादातर मामले इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिले से हैं. राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जो लोग इस वायरस से ग्रसित पाए गए हैं, उनमें 90 से ज्यादा लोग होम आइसोलेशन में हैं. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और टीकाकरण कराने की अपील की है. विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सतर्कता और उचित दिशा निर्देशों का पालन जरूरी है.
राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को इंफाल घाटी के तीन जिलों इंफाल पश्चिम (22), इंफाल पूर्व (6) और थौबल (1) में महिलाओं समेत 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को कुल 82 पॉजिटिव मामलों में से इंफाल पश्चिम जिले में 52, इंफाल पूर्व जिले में 21, बिष्णुपुर में चार, थौबल और टेंग्नौपाल में दो-दो और काकचिंग जिले में एक मामला सामने आया. यह भी पढ़ें :Bihar Politics: जीतन राम मांझी का तेजस्वी यादव को जवाब, ‘क्रिकेट में फेल बेटे को पिता ने राजनीति में उतार दिया’
मणिपुर में 9 जून को 23 वर्षीय एक महिला कोविड-19 से संक्रमित पाई गई, जो कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा लहर में पूर्वोत्तर राज्य में ऐसा पहला मामला था. मणिपुर स्वास्थ्य सेवा के निदेशक डॉ. चाम्बो गोनमेई ने देश के अन्य हिस्सों में संक्रमण के प्रसार को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल ने सक्रिय उपायों, पर्याप्त चिकित्सा बुनियादी ढांचे और सामुदायिक जागरूकता के महत्व पर सलाह दी, ताकि राज्य में बढ़ते मामलों पर लगाम लगाई जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

