क्रिकेट

Lowest Defend by South Africa in Tests: चार सबसे छोटे लक्ष्य, जिनका साउथ अफ्रीका ने टेस्ट में सफलतापूर्वक किया बचाव

यह भारत की ओर से टारगेट का पीछा करते हुए ऐसा दूसरा न्यूनतम स्कोर था, जिसे टीम इंडिया हासिल नहीं कर सकी. इससे पहले साल 1997 में भारत को ब्रिजटाउन में वेस्टइंडीज के विरुद्ध सिर्फ 120 रन का टारगेट मिला था, लेकिन टीम इंडिया उस मुकाबले को जीत नहीं सकी.

Lowest Defend by South Africa in Tests: चार सबसे छोटे लक्ष्य, जिनका साउथ अफ्रीका ने टेस्ट में सफलतापूर्वक किया बचाव
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lowest Defend by South Africa in Tests: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच को 30 रन से अपने नाम किया. भारतीय टीम महज 124 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी थी, लेकिन साउथ अफ्रीका ने मेजबान टीम की मंशा पर पारी फेर दिया. यह साउथ अफ्रीका की ओर से सफलतापूर्वक बचाव किया गया दूसरा सबसे छोटा लक्ष्य था. दक्षिण अफ्रीका की टीम साल 1994 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी के मैदान पर 117 रन के लक्ष्य का बचाव कर चुकी है. वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में इस टीम ने 146 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया था. यह मैच साल 1997 में खेला गया. इस टीम ने साल 2000 में श्रीलंका के विरुद्ध कैंडी में खेले गए टेस्ट में 177 रन के लक्ष्य का बचाव किया था. शुभमन गिल की कप्तानी में भारत को करारी हार, ध्रुव जुरेल की लगातार जीत का सिलसिला टूटा

यह भारत में टेस्ट मैचों में सफलतापूर्वक बचाव किया गया दूसरा सबसे छोटा लक्ष्य भी रहा. टीम इंडिया ने साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध वानखेड़े के मैदान पर 107 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया था. वहीं, साल 2024 में इसी मैदान पर न्यूजीलैंड ने भारत के विरुद्ध 147 रन के लक्ष्य का बचाव किया था.

यह भारत की ओर से टारगेट का पीछा करते हुए ऐसा दूसरा न्यूनतम स्कोर था, जिसे टीम इंडिया हासिल नहीं कर सकी. इससे पहले साल 1997 में भारत को ब्रिजटाउन में वेस्टइंडीज के विरुद्ध सिर्फ 120 रन का टारगेट मिला था, लेकिन टीम इंडिया उस मुकाबले को जीत नहीं सकी.

कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में महज 159 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 189 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 30 रन की मामूली बढ़त हासिल की.

साउथ अफ्रीका ने कप्तान टेंबा बावुमा (नाबाद 55) की मदद से दूसरी पारी में 153 रन बनाए. इसी के साथ टीम इंडिया को जीत के लिए 124 रन का टारगेट मिला, लेकिन टीम इंडिया ने 93 के स्कोर तक अपने 9 विकेट गंवा दिए. चोटिल कप्तान शुभमन गिल इस पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2025 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).