क्रिकेट

Pakistan vs New Zealand, 1st ODI Match Scorecard: लाहौर वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 331 रनों का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिशेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस बीच ट्राई सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 39 रन के स्कोर पर टीम को दो बड़े झटके लगे.

Pakistan vs New Zealand, 1st ODI Match Scorecard: लाहौर वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 331 रनों का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिशेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स (Photo Credits: Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Scorecard Update: पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज (Pakistan ODI Tri-Series, 2025) का पहला मुकाबला पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 8 फ़रवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह त्रिकोणीय सीरीज 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी. इस सीरीज में सभी तीनों टीमें पाकिस्तान की कड़ी परिस्थितियों में अपनी तैयारियों को मजबूत करने के लिए मैदान पर उतरेंगी. इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम की अगुवाई मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में हैं. PAK vs NZ 1st ODI Tri-Series 2025 Live Toss & Scorecard: न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, पाकिस्तान पहले करेगी गेंदबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन समेत लाइव स्कोरकार्ड

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इस बीच ट्राई सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 39 रन के स्कोर पर टीम को दो बड़े झटके लगे.

न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 330 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से स्टार आलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 106 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ग्लेन फिलिप्स ने 74 गेंदों पर छह चौके और सात छक्के लगाए. ग्लेन फिलिप्स के अलावा डेरिल मिशेल ने 81 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को शाहीन शाह अफरीदी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. शाहीन शाह अफरीदी के अलावा अबरार अहमद ने दो विकेट लिए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 331 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 330/6, 50 ओवर (विल यंग 4 रन, रचिन रवींद्र 25 रन, केन विलियमसन 58 रन, डेरिल मिशेल 81 रन, टॉम लैथम 0 रन, ग्लेन फिलिप्स नाबाद 106 रन, माइकल ब्रेसवेल 31 रन, मिशेल सेंटनर नाबाद 8 रन.)

पाकिस्तान की गेंदबाजी: (शाहीन शाह अफरीदी 3 विकेट, नसीम शाह 1 विकेट, अबरार अहमद 2 विकेट.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).