क्रिकेट

New Zealand vs Pakistan, 1st T20I Match Winner Prediction: चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार का बदला लेने उतरेगी पाकिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. दोनों टीमों की निगाहें जीत पर होगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम कुछ बड़े नामों के बिना खेल रही है, लेकिन फिर भी न्यूजीलैंड की टीम में कई धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं. फिन एलन और टिम सीफर्ट टीम की बल्लेबाजी का मुख्य आधार होंगे. मिडिल आर्डर में डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, और माइकल ब्रेसवेल जैसे दिग्गज टीम को मजबूती देंगे.

New Zealand vs Pakistan, 1st T20I Match Winner Prediction: चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार का बदला लेने उतरेगी पाकिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st T20I Match 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के बाद उपविजेता न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अब अपनी घरेलू धरती पर पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ एकदिवसीय और टी20 सीरीज (ODI And T20I Series) की मेजबानी करेगा. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 16 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 6:45 बजे से खेला जाएगा. इस टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) के कंधों पर हैं. जबकि, किस्तान की अगुवाई सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) करते नजर आएंगे. New Zealand vs Pakistan, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या पाकिस्तान की घातक गेंदबाजी होगी हावी, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. दोनों टीमों की निगाहें जीत पर होगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम कुछ बड़े नामों के बिना खेल रही है, लेकिन फिर भी न्यूजीलैंड की टीम में कई धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं. फिन एलन और टिम सीफर्ट टीम की बल्लेबाजी का मुख्य आधार होंगे. मिडिल आर्डर में डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, और माइकल ब्रेसवेल जैसे दिग्गज टीम को मजबूती देंगे. गेंदबाजी में इश सोढी, बेन सियर्स, और जेकब डफी पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. टीम की ताकत उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलन है.

इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम भी कुछ बड़े खिलाड़ी नहीं खेल रहे है. उस्मान खान और अब्दुल समद जैसे युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से मैच का रूख पलट सकते है. गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ टीम का मुख्य आधार होंगे. ये दोनों गेंदबाज न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को चुनौती दे सकते हैं. टीम की ताकत उनकी गेंदबाजी है, लेकिन बल्लेबाजी में स्थिरता की कमी टीम की कमजोरी हो सकती है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs PAK T20I Head To Head)

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 44 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 23 मुकाबलों में जीत हासिल की हैं. जबकि, महज 19 मैच में न्यूजीलैंड की टीम को जीत मिली है. वहीं, दो मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम को 12 मैच में जीत और 8 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (NZ vs PAK Match Winner Prediction)

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर न्यूजीलैंड की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. न्यूजीलैंड के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे पहला टी20 इंटरनेशनल फाइनल मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

न्यूजीलैंड की जीत की संभावना: 55%

पाकिस्तान की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम रॉबिन्सन, टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स, जैकब डफ़ी.

पाकिस्तान: उस्मान खान (विकेटकीपर), अब्दुल समद, सलमान आगा (कप्तान), इरफान खान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, अब्बास अफरीदी, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2025 03:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).