क्रिकेट

New Zealand Beat Pakistan, 1st ODI Match Scorecard: लाहौर वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 78 रनों से दी करारी शिकस्त, मिशेल सैंटनर और मैट हेनरी ने बरपाया कहर; यहां देखें PAK बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 52 रन बोर्ड पर जड़ दिए. पाकिस्तान की पूरी टीम 47.5 ओवरों महज 252 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने सबसे ज्यादा 84 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

New Zealand Beat Pakistan, 1st ODI Match Scorecard: लाहौर वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 78 रनों से दी करारी शिकस्त, मिशेल सैंटनर और मैट हेनरी ने बरपाया कहर; यहां देखें PAK बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड
न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Scorecard Update: पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज (Pakistan ODI Tri-Series, 2025) का पहला मुकाबला पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 8 फ़रवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 78 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने इस ट्राई सीरीज में जीत के साथ आगाज किया हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम की अगुवाई मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में हैं. Pakistan vs New Zealand, 1st ODI Match Scorecard: लाहौर वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 331 रनों का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिशेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

यहां देखें PAK बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड:

इस बीच ट्राई सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 39 रन के स्कोर पर टीम को दो बड़े झटके लगे. न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 330 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से स्टार आलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 106 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ग्लेन फिलिप्स ने 74 गेंदों पर छह चौके और सात छक्के लगाए. ग्लेन फिलिप्स के अलावा डेरिल मिशेल ने 81 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को शाहीन शाह अफरीदी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. शाहीन शाह अफरीदी के अलावा अबरार अहमद ने दो विकेट लिए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 331 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 52 रन बोर्ड पर जड़ दिए. पाकिस्तान की पूरी टीम 47.5 ओवरों महज 252 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने सबसे ज्यादा 84 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस शानदार पारी के दौरान फखर जमान ने 69 गेंदों पर सात चौके और चार छक्के लगाए. फखर जमान के अलावा सलमान आगा ने 40 रन बनाए.

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को माइकल ब्रेसवेल ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिशेल सैंटनर और मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. मिशेल सैंटनर और मैट हेनरी के अलावा माइकल ब्रेसवेल ने दो विकेट लिए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 330/6 50 ओवर (विल यंग 4 रन, रचिन रवींद्र 25 रन, केन विलियमसन 58 रन, डेरिल मिशेल 81 रन, टॉम लैथम 0 रन, ग्लेन फिलिप्स नाबाद 106 रन, माइकल ब्रेसवेल 31 रन, मिशेल सेंटनर नाबाद 8 रन.)

पाकिस्तान की गेंदबाजी: (शाहीन शाह अफरीदी 3 विकेट, नसीम शाह 1 विकेट, अबरार अहमद 2 विकेट.)

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 252/10 47.5 ओवर (फखर जमान 84 रन, बाबर आजम 10 रन, कामरान गुलाम 18 रन, मोहम्मद रिजवान 3 रन, खुशदिल शाह 15 रन, सलमान आगा 40 रन, तैयब ताहिर 30 रन, शाहीन अफरीदी 10 रन, नसीम शाह 13 रन, हारिस रऊफ 0 रन, अबरार अहमद नाबाद 23 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (मैट हेनरी 3 विकेट, माइकल ब्रेसवेल 2 विकेट, मिशेल सैंटनर 3 विकेट, ग्लेन फिलिप्स 1 विकेट.).

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).