Netherlands vs Nepal, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इस ट्राई सीरीज में कुल छह मुकाबले खेले जाएंगे. यह सीरीज आधिकारिक रूप से नीदरलैंड्स और नेपाल का स्कॉटलैंड दौरा 2025 के नाम से जानी जाती है, जिसमें तीन देशों स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स और नेपाल के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. दोनों टीमें आज का मुकाबला जीतकर दो अंक हासिल करना चाहेगी.
Netherlands National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team, Scotland T20I Tri-Series 2025 2nd Match Live Toss And Scorecard Update: स्कॉटलैंड टी20आई ट्राई-सीरीज़ 2025 का दूसरा मुकाबला आज यानी 16 जून को नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ग्लासगो (Glasgow) के टिटवुड क्रिकेट ग्राउंड (Titwood Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज का पहला मुकाबला स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड के बीच खेला गया. इस मुकाबले में स्कॉटलैंड की टीम ने नीदरलैंड को 39 रनों से हरा दिया. अब नीदरलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में नीदरलैंड की कमान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) हाथों में हैं. जबकि, नेपाल की अगुवाई रोहित पौडेल (Rohit Paudel) कर रहे हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस रोमांचक मुकाबले में नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढें: Netherlands vs Nepal, 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: नीदरलैंड और नेपाल के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
नेपाल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला:
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
𝗢𝘂𝗿 𝗫𝗜 𝗳𝗼𝗿 𝗧𝗼𝗱𝗮𝘆! 💪🏼
⏰ 16:00 CET
📍 Hamilton Crescent, Glasgow
🇳🇱 vs 🇳🇵
📺 Watch it live via https://t.co/xWgtdS8qlL#kncbcricket #kncbmen #T20I #TriSeries #nepned pic.twitter.com/hKCvMqw1Zd
— Cricket🏏Netherlands (@KNCBcricket) June 16, 2025
नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओडॉउड, जैच लायन कैचेट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), तेजा निदामानुरु, नोआ क्रॉस, विक्रमजीत सिंह, साकिब जुल्फिकार, काइल क्लेन, बेन फ्लेचर, डैनियल डोरम.
📝 𝗟𝗶𝗻𝗲𝘂𝗽𝘀 𝗮𝗿𝗲 𝗦𝗘𝗧! 🇳🇵Here’s how #Rhinos take the field today! 🔥
Live: https://t.co/uGuyg7euuA#NepalCricket pic.twitter.com/j8cELwXY5d
— CAN (@CricketNep) June 16, 2025
नेपाल: कुशल भुर्टेल, लोकेश बम (विकेटकीपर), अनिल साह, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, किरण थगुन्ना, करण केसी, रूपेश सिंह, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी.
नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड:
इस ट्राई सीरीज में कुल छह मुकाबले खेले जाएंगे. यह सीरीज आधिकारिक रूप से नीदरलैंड्स और नेपाल का स्कॉटलैंड दौरा 2025 के नाम से जानी जाती है, जिसमें तीन देशों स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स और नेपाल के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. दोनों टीमें आज का मुकाबला जीतकर दो अंक हासिल करना चाहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2025 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

