क्रिकेट

India vs England, 1st Test Match 2025 Pitch Report And Weather Update: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या टीम इंडिया के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 136 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 51 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज 35 मुकाबलों में जीत मिली हैं. बाकी ड्रॉ रहे हैं. लेकिन अगर इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों की बात की जाए तो हालत और भी खराब है.

India vs England, 1st Test Match 2025 Pitch Report And Weather Update: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या टीम इंडिया के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 1st Test Match 2025 Pitch Update And Weather Report: इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला टेस्ट मैच आज यानी 20 जून से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले (Headingley) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया हैं. टीम इंडिया का अभी ऐलान नहीं हुआ हैं. पहले टेस्ट में दोनों टीमों के खिलाड़ियों बीच आपस में रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: Rishabh Pant New Milestone: इंग्लैंड में ऋषभ पंत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, एमएस धोनी के इस खास रिकॉर्ड को कर सकते हैं ध्वस्त

सीरीज पांच मैचों की होगी और इसी के साथ टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC) के नए सीजन का आगाज भी करने जा रही हैं. टीम इंडिया जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट 20-24 जून लीड्स (Leeds) में, दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई बर्मिंघम (Birmingham), तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई लॉर्ड्स (Lord's) में, चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई मैनचेस्टर (Manchester) में और पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन (London) में खेला जाएगा.

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया है. जिसके बाद अब टीम इंडिया को एक नए कप्तान की तलाश थीं. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिल गया हैं. लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाली इस सीरीज में कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे.

टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड का दौरा कभी भी आसान नहीं रहा है. लेकिन इस बीच टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल के पास अपनी पहली ही सीरीज में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. हालांकि ये काम आसान नहीं है, इसके लिए पूरी टीम इंडिया को एकजुट होकर खेलना होगा. दोनों टीमें संतुलित नजर आ रही हैं और मुकाबला कांटे का हो सकता है.

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 136 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 51 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज 35 मुकाबलों में जीत मिली हैं. बाकी ड्रॉ रहे हैं. लेकिन अगर इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों की बात की जाए तो हालत और भी खराब है. टीम इंडिया अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में 9 टेस्ट मैच ही जीत पाई है, यानी आंकड़ा दहाई को भी छू नहीं पाया है. 22 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

हेडिंग्ले की पिच रिपोर्ट (Headingley Pitch Report)

इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच आज से लीड्स के हेडिंग्ले में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. हेडिंग्ले की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम का पूरा साथ मिलेगा. घास और शुरुआती नमी की वजह से पहले दिन गेंदबाजी आसान रहेगी. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच सूखती जाएगी और बल्लेबाजों के लिए मददगार बनती जाएगी. दूसरे और तीसरे दिन रन बनाना तुलनात्मक रूप से आसान होगा. स्पिनर्स को आखिरी 2 दिनों में मदद मिलने की संभावना है. कुल मिलाकर यह पिच 5 दिन तक संतुलन बनाए रखने के लिए तैयार की गई है.

लीड्स के मौसम का हाल (Leeds Weather Update) 

इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच आज से लीड्स के हेडिंग्ले में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. हेडिंग्ले टेस्ट के दौरान मौसम मिला-जुला रहेगा. 20 और 21 जून को तापमान 29 डिग्री तक रहेगा. धूप के साथ हल्की बदली और 21 जून को कुछ बौछारें हो सकती हैं. 22 जून से तापमान गिरकर 22 डिग्री तक जाएगा और बादल छाए रहेंगे. 23 और 24 जून को बादलों के बीच धूप निकलेगी, वहीं 25 जून को मौसम साफ और हल्का गर्म रहेगा. बारिश की गंभीर आशंका नहीं है, ऐसे में पूरे 5 दिन खेल संभव है.

संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/नितीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).