IND vs SA 2nd Test: टेस्ट क्रिकेट में भारत के 38वें कप्तान बने ऋषभ पंत, जानें अबतक किन-किन खिलाड़ियों ने संभाली कमान
इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज-विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी करने का मौका मिला है. नियमित कप्तान शुभमन गिल के चोटिल हो जाने के बाद ऋषभ पंत यह जिम्मा सौंपा गया है. ऋषभ टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले 38वें खिलाड़ी बने हैं.
India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd Test Match 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 22 नवंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया को 30 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. अभी एक और टेस्ट बाकी है. इसके बाद वनडे और टी20 साीरीज भी होनी है. सीरीज का पहला ही मैच हारकर टीम इंडिया इस वक्त बैकफुट पर है. अब दूसरे टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. जबकि, दक्षिण अफ्रीका सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. यह भी पढ़ें: New Zealand vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, महज 161 रनों पर सिमटी वेस्टइंडीज की पूरी टीम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज-विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी करने का मौका मिला है. नियमित कप्तान शुभमन गिल के चोटिल हो जाने के बाद ऋषभ पंत यह जिम्मा सौंपा गया है. ऋषभ टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले 38वें खिलाड़ी बने हैं.
38वें भारतीय टेस्ट कप्तान बने ऋषभ पंत
टीम इंडिया ने 25 जून 1923 को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला खेला था. तब टीम इंडिया की कप्तानी सीके नायडू ने की थी. यानि अबतक 98 साल के इतिहास में 38 खिलाड़ियों ने टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभाली है. इसमें नियमित और अस्थायी कप्तान मौजूद हैं. विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली, कपिल देव, लाल अमरनाथ, रवि शास्त्री में इनमें सबसे उल्लेखनीय नाम है.
📸📸
Presenting #TeamIndia's 3⃣8⃣th Test Captain - 𝐑𝐢𝐬𝐡𝐚𝐛𝐡 𝐏𝐚𝐧𝐭 🫡👏
Updates ▶️ https://t.co/Hu11cnrocG#INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @RishabhPant17 pic.twitter.com/rYg2LtY1zT
— BCCI (@BCCI) November 22, 2025
टीम इंडिया के सभी टेस्ट कप्तान
1. सीके नायडू
2. विजयनगरम
3. इफ्तिखार पटौदी
4. लाला अमरनाथ
5. विजय हजारे
6. वीनू मांकड़
7. गुलाम अहमद
8. पोली उमरीगर
9. हेमू अधिकारी
10. दत्ता गायकवाड़
11. पंकज रॉय
12. गुलाबराय रामचंद
13. नारी ठेकेदार
14. मंसूर अली खान पटौदी
15. चंदू बोर्डे
16. अजित वाडेकर
17. एस वेंकटराघवन
18. सुनील गावस्कर
19. बिशन सिंह बेदी
20. गुंडप्पा विश्वनाथ
21. कपिल देव
22. दिलीप वेंगसरकर
23. रवि शास्त्री
24. कृष्णमाचारी श्रीकांत
25. मोहम्मद अज़हरुद्दीन
26. सचिन तेंदुलकर
27. सौरव गांगुली
28. राहुल द्रविड़
29. वीरेंद्र सहवाग
30. अनिल कुंबले
31. एम.एस. धोनी
32. विराट कोहली
33. अजिंक्य रहाणे
34. के.एल. राहुल
35. रोहित शर्मा
36. जसप्रीत बुमराह
37. शुभमन गिल
38. ऋषभ पंत*
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2025 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

