क्रिकेट

DC vs MI, WPL 2025 13th Match Live Toss And Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का 13वां मुकाबला आज यानी 28 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.

DC vs MI, WPL 2025 13th Match Live Toss And Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल महिला (Photo Credits: Twitter)

Delhi Capitals (WPL) vs Mumbai Indians (WPL), Womens Premier League 2025 13th Match Live Toss And Scorecard: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का 13वां मुकाबला आज यानी 28 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा हैं. पिछले तीन लगातार जीत के बाद मुंबई इंडियंस अब महिला प्रीमियर लीग के पिछले दो सीजन की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने के लिए तैयार है. मुंबई इंडियंस महिलाओं (MI-W) के लिए यह सीजन का पांचवां मैच होगा, जबकि दिल्ली कैपिटल्स महिलाओं (DC-W) के लिए यह छठा मुकाबला रहेगा. फिलहाल दोनों टीमों के छह-छह अंक हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन आगे निकलता है. इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women T20 Stats: डब्लूपीएल में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला:

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, मिन्नू मणि, तितास साधु.

मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, जिंतिमनी कलिता.

दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम मैच का लाइव स्कोरकार्ड:

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2025 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).