Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women T20 Stats: डब्लूपीएल में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी काफी मजबूत है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम में मेग लैनिंग, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स जैसी बल्लेबाज शामिल हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास एलिस कैप्सी, मरिज़ैन कैप जैसे ऑलराउंडर और शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी जैसी गेंदबाज भी हैं. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
Delhi Capitals (WPL) vs Mumbai Indians (WPL), Womens Premier League 2025 13th Match: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का 13वां मुकाबला आज यानी 28 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. पिछले तीन लगातार जीत के बाद मुंबई इंडियंस अब महिला प्रीमियर लीग के पिछले दो सीजन की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने के लिए तैयार है. मुंबई इंडियंस महिलाओं (MI-W) के लिए यह सीजन का पांचवां मैच होगा, जबकि दिल्ली कैपिटल्स महिलाओं (DC-W) के लिए यह छठा मुकाबला रहेगा. फिलहाल दोनों टीमों के छह-छह अंक हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन आगे निकलता है. इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. DC vs MI, WPL 2025 13th Match Pitch Report And Weather Update: बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाज मचाएंगी तांडव या मुंबई इंडियंस की घातक गेंदबाजी मारेगी बाजी, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम ने तीन मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस ने चार में से तीन मैच जीते हैं और पहले पायदान पर मौजूद है. पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 164 रनों का लक्ष्य 2 विकेट से हासिल किया था.
इस सीजन में मुंबई इंडियंस एक संतुलित टीम नजर आ रहीं है. मुंबई इंडियंस के पास यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज और एमेलिया केर, नैट सिवर-ब्रंट जैसे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी डिपार्टमेंट में शबनिम इस्माइल, सायका इशाक जैसे अनुभवी गेंदबाज शामिल हैं.
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी काफी मजबूत है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम में मेग लैनिंग, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स जैसी बल्लेबाज शामिल हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास एलिस कैप्सी, मरिज़ैन कैप जैसे ऑलराउंडर और शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी जैसी गेंदबाज भी हैं. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (DC W vs MI W Head To Head)
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक छह टी20 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई हैं. दोनों टीमों ने तीन-तीन मुकाबले अपने नाम किया हैं. आकंड़ों से ये साफ़ जाहिर होता हैं कि आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.
पिछले पांच दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल मैच
20 मार्च 2023: दिल्ली कैपिटल्स (110/1) ने मुंबई इंडियंस (109/8) को 9 विकेट से हराया
26 मार्च 2023: मुंबई इंडियंस (134/3) ने दिल्ली कैपिटल्स (131/9) को 7 विकेट से हराया
23 फरवरी 2024: मुंबई इंडियंस (173/6) ने दिल्ली कैपिटल्स (171/5) को 4 विकेट से हराया
05 मार्च 2024: दिल्ली कैपिटल्स (192/4) ने मुंबई इंडियंस (163/8) को 29 रनों से हराया
15 फरवरी 2025: दिल्ली कैपिटल्स (165/8) ने मुंबई इंडियंस (164) को 2 विकेट से हराया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2025 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

