DC vs MI, WPL 2025 13th Match Pitch Report And Weather Update: बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाज मचाएंगी तांडव या मुंबई इंडियंस की घातक गेंदबाजी मारेगी बाजी, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम ने तीन मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस ने चार में से तीन मैच जीते हैं और पहले पायदान पर मौजूद है. पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 164 रनों का लक्ष्य 2 विकेट से हासिल किया था.
Delhi Capitals (WPL) vs Mumbai Indians (WPL), Womens Premier League 2025 13th Match: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का 13वां मुकाबला आज यानी 28 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. पिछले तीन लगातार जीत के बाद मुंबई इंडियंस अब महिला प्रीमियर लीग के पिछले दो सीजन की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने के लिए तैयार है. मुंबई इंडियंस महिलाओं (MI-W) के लिए यह सीजन का पांचवां मैच होगा, जबकि दिल्ली कैपिटल्स महिलाओं (DC-W) के लिए यह छठा मुकाबला रहेगा. फिलहाल दोनों टीमों के छह-छह अंक हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन आगे निकलता है. इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. DC vs MI, WPL 2025 13th Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम ने तीन मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस ने चार में से तीन मैच जीते हैं और पहले पायदान पर मौजूद है. पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 164 रनों का लक्ष्य 2 विकेट से हासिल किया था.
इस सीजन में मुंबई इंडियंस एक संतुलित टीम नजर आ रहीं है. मुंबई इंडियंस के पास यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज और एमेलिया केर, नैट सिवर-ब्रंट जैसे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी डिपार्टमेंट में शबनिम इस्माइल, सायका इशाक जैसे अनुभवी गेंदबाज शामिल हैं.
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी काफी मजबूत है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम में मेग लैनिंग, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स जैसी बल्लेबाज शामिल हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास एलिस कैप्सी, मरिज़ैन कैप जैसे ऑलराउंडर और शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी जैसी गेंदबाज भी हैं. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (DC W vs MI W Head To Head)
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक छह टी20 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई हैं. दोनों टीमों ने तीन-तीन मुकाबले अपने नाम किया हैं. आकंड़ों से ये साफ़ जाहिर होता हैं कि आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.
पिच रिपोर्ट (Bengaluru Pitch Report)
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच टूर्नामेंट का 13वां मुकाबला बेंगलुरू में खेला जाएगा. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. यहां की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका देती है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 170+ का स्कोर बनाना होगा ताकि विरोधी टीम पर दबाव बनाया जा सके. इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा है, क्योंकि लक्ष्य का बचाव करना मुश्किल होता है. जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.
मौसम का हाल (Bengaluru Weather Report)
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच टूर्नामेंट का 13वां मुकाबला बेंगलुरू में खेला जाएगा. मैच के दौरान बेंगलुरु में मौसम साफ रहेगा और तापमान 28-32°C के बीच रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मैच बिना किसी रुकावट के खेला जाएगा.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, मरिज़ैन कैप/निकी प्रसाद, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, अन्नाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, टिटास साधु, शिखा पांडे, मिनु मणि.
मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), एमेलिया केर, संजीवन संजना, अमनजोत कौर, कामिनी जी, जिन्टिमानी कलिता, संस्कृत गुप्ता, शबनिम इस्माइल.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2025 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

