देश

Yuvraj Koli Murder: महाराष्ट्र के जलगांव में पुरानी रंजिश के चलते शिवसेना नेता की 3 लोगों ने चाकू घोंपकर की हत्या, 1 गिरफ्तार (देखें वीडियो)

21 मार्च शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र के जलगांव में पूर्व उपसरपंच और शिवसेना नेता युवराज सोपान कोली की तीन हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. हमलावरों ने उन पर चॉपर और चाकुओं से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है. जलगांव के एसपी डॉ. महेश्वर रेड्डी ने कहा, "आज सुबह करीब 8 बजे नशीराबाद पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत कनसवाडे गांव के पास एक हत्या हुई..

Yuvraj Koli Murder: महाराष्ट्र के जलगांव में पुरानी रंजिश के चलते शिवसेना नेता की 3 लोगों ने चाकू घोंपकर की हत्या, 1 गिरफ्तार (देखें वीडियो)
(Photo : AI)

21 मार्च शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र के जलगांव में पूर्व उपसरपंच और शिवसेना नेता युवराज सोपान कोली की तीन हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. हमलावरों ने उन पर चॉपर और चाकुओं से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है. जलगांव के एसपी डॉ. महेश्वर रेड्डी ने कहा, "आज सुबह करीब 8 बजे नशीराबाद पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत कनसवाडे गांव के पास एक हत्या हुई. मृतक का नाम युवराज कोली था. उसकी हत्या 3 लोगों ने की और हमने उनकी पहचान भरत पाटिल, देवा पाटिल और परेश पाटिल के रूप में की है. 31 दिसंबर को उनका झगड़ा हुआ था और कल एक बार फिर उनका झगड़ा हुआ. आज सुबह उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, अन्य दो को भी गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं. हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है." यह भी पढ़ें: Rajasthan Shocker: झालावाड़ में खौफनाक वारदात! पत्नी ने दांत से काटी पति की जीभ, फिर की खुदकुशी की कोशिश (Watch Video)

जलगांव में शिवसेना नेता युवराज कोली की हत्या..

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2025 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).