‘Jaat’ Trailer Drops Tomorrow: सनी देओल की ‘जाट’ का ट्रेलर कल होगा रिलीज, 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म (Watch Video)
बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद सनी देओल एक बार फिर जबरदस्त एक्शन अवतार में वापसी कर रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'जाट' का ट्रेलर कल यानी 24 मार्च 2025 को रिलीज होने वाला है.
‘Jaat’ Trailer Drops Tomorrow: बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद सनी देओल एक बार फिर जबरदस्त एक्शन अवतार में वापसी कर रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'जाट' का ट्रेलर कल यानी 24 मार्च 2025 को रिलीज होने वाला है. फिल्म 10 अप्रैल 2025 को महावीर जयंती और बैसाखी वीकेंड के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.फिल्म में सनी देओल टाइटल रोल में नजर आएंगे, जबकि उनके साथ रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह अहम किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा रेजिना कैसेंड्रा और सैयामी खेर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.
एक्शन-एंटरटेनर होगी ‘जाट’
फिल्म को गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया है, जो साउथ सिनेमा में दमदार एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. वहीं, इसका निर्माण नवीन येरनेनी, वाई रवि शंकर और टीजी विश्व प्रसाद ने किया है. फिल्म के ट्रेलर से पहले, मेकर्स ने एक ट्रेलर प्रील्यूड जारी किया है, जिसे यहां देखा जा सकता है.
कल रिलीज होगा 'जाट' का ट्रेलर:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

