Pankaj Dheer Death: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) दिग्गज अभिनेता पंकज धीर (Pankaj Dheer) के अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जिनका कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया. इस भावुक पल ने सबका ध्यान खींचा जब सलमान को पंकज के बेटे व अभिनेता निकितिन धीर को गले लगाकर सांत्वना देते देखा गया. सलमान खान के अलावा फिल्मी जगत की कई जानी-मीन हस्तियां भी महाभारत के दिग्गज अभिनेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचीं.
आपको बता दें कि बी.आर. चोपड़ा के पॉपुलर टीवी सीरियल 'महाभारत' में 'कर्ण' का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता पंकज धीर ने 15 अक्टूबर 2025 को अंतिम सांस ली. वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. दिवंगत अभिनेता का अंतिम संसकार शाम 4.30 बजे पवन हंस क्रीमैटोरियम में का गया, जहां उनके बेटे निकितिन ने उन्हें मुखाग्नि दी. यह भी पढ़ें: Pankaj Dheer Death: 'महाभारत' के 'कर्ण' पंकज धीर ने दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दिग्गज अभिनेता का निधन
पंकज धीर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सलमान खान
View this post on Instagram
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY