Salman Khan Bodyguard Shera Father Dies: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पर टूटा दुखों का पहाड़, उनके पिता का 88 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल, उनके पिता सुंदर सिंह जॉली का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वो काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे.
Salman Khan Bodyguard Shera Father Dies: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड शेरा (Shera) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, वे पिछले कई दशकों से सलमान खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी अच्छी तरह से संभाल रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेरा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल, उनके पिता सुंदर सिंह जॉली (Sunder Singh Jolly) का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वो काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. शेरा ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि उनके पिता की अंतिम यात्रा शाम 4 बजे उनके निवास '1902 द पार्क लग्जरी रेजीडेंस, ओशिवारा, अंधेरी वेस्ट' से निकलेगी. दुख की इस घड़ी में सलमान खान के फैन्स शेरा को सांत्वना दे रहे हैं.
बता दें कि शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह है, जो करीब तीन दशकों से सलमान खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं. वो सिर्फ सलमान खान के बॉडीगार्ड ही नहीं हैं, बल्कि उनके परिवार के सदस्य की तरह ही हैं. वो हर इवेंट, फिल्मों की शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ मौजूद रहते हैं. यह भी पढ़ें: Actor S. Krishnamurthy Passed Away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री को झटका, 'माधवन बॉब' फेम तमिल अभिनेता कृष्णमूर्ति का निधन
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता का निधन
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके सिर से पिता का साया उठ गया है. शेरा के पिता श्री सुंदर सिंह जॉली की 88 साल की उम्र में कैंसर से मौत हो गई है.
मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओशिवारा क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. ओशिवारा के लोखंडवाला… pic.twitter.com/dQVGXpstbR
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) August 7, 2025
शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का कैंसर से निधन
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2025 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

