क्रिकेट

Sri Lanka vs Pakistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दांबुला में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 16 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, श्रीलंका की टीम ने महज 11 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है.

Sri Lanka vs Pakistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दांबुला में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard Update: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 7 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला जा रहा हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की कमान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: India U19 vs South Africa U19 3rd Youth ODI Match Live Score Update: बेनोनी में टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

दांबुला में पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SL vs PAK 1st T20I Playing)

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलांका, वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, डुनिथ वेललागे, मथीशा पथिराना, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा, ट्रैवीन मैथ्यू, ईशान मलिंगा, जेनिथ लियानगे, दुष्मंथा चमीरा.

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), सईम अयूब, फखर जमान, अब्दुल समद, ख्वाजा नफे, उस्मान खान, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद.

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sri Lanka National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard)

पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे. बीबीएल में व्यस्तता की वजह से टीम के कई स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर हैं. बाबर आज़म भी इस दौरे पर नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं. वहीं, शाहीन अफ़रीदी घुटने की चोट के कारण दौरे से बाहर रहेंगे. हालांकि, इससे पाकिस्तान को अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का मौका भी मिलेगा.

इन दोनों के बीच पिछले साल ट्राई सीरीज का फाइनल खेला गया था जिसमें पाकिस्तान 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था. आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम साबित होने वाली है. इस सीरीज़ में दोनों ही टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ रणनीति के साथ उतरने और संयोजन को मज़बूत करने की कोशिश करेंगी.

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 16 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, श्रीलंका की टीम ने महज 11 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2026 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).