क्रिकेट

India U19 vs South Africa U19 3rd Youth ODI Match Live Score Update: बेनोनी में टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

भारत U19 बनाम दक्षिण अफ्रीका U19 के बीच अब तक चार मुकाबलों में दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने चारों मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है.

India U19 vs South Africa U19 3rd Youth ODI Match Live Score Update: बेनोनी में टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India U19 National Cricket Team vs South Africa U19 National Cricket Team, 3rd Youth ODI Match Live Score Update: भारतीय U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मुकाबला आज यानी 7 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेनोनी (Benoni) के विलोमूर पार्क (Willowmoore Park) में खेला जा रहा हैं. दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुईस नियमानुसार आठ विकेट हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में लाज बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में भारत की कमान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई मुहम्मद बुलबुलिया (Muhammed Bulbulia) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India U19 vs South Africa U19 3rd Youth ODI Match Live Toss And Scorecard: बेनोनी में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

भारत की युवा टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. ऐसे में साल की शुरुआत में ही वैभव सूर्यवंशी एक्‍शन में नजर आने वाले हैं. इतना ही नहीं वैभव भारतीय टीम की कप्‍तानी करते हुए भी नजर आ रहे हैं. भारतीय यूथ टीम के रेगुलर खिलाड़ी और आगामी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के कप्तान और उप-कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई के अनुसार म्हात्रे और विहान मल्होत्रा को कलाई में चोट लगी है और वे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं खेल पाएंगे. दोनों खिलाड़ी अपनी चोटों के आगे के इलाज के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे और आईसीसी मेंस अंडर-19 विश्व कप के लिए टीम में शामिल होंगे.

भारत की अंडर-19 टीम और साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच आज विलोमोरे पार्क में खेला गया. इसके बाद फिर सीरीज का दूसरा मैच आज खेला गया. जबकि तीसरा और आखिरी वनडे मैच 7 जनवरी को खेला जा रहा हैं.

भारतीय अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India U19 National Cricket Team vs South Africa U19 National Cricket Team Match Scorecard)

दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद भारत अंडर-19 विश्व कप में हिस्‍सा लेगा. यह 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा. आगामी आईसीसी मेंस अंडर-19 विश्व कप में 16 टीमों के बीच खिताबी टक्‍कर होगी. सभी टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है. पांच बार के चैंपियन भारत (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) को न्यूजीलैंड, अमेरिका और बांग्लादेश के साथ ग्रुप बी में रखा गया है. भारत टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में अमेरिका के खिलाफ करेगी. इसके बाद 17 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच होंगे.

भारत U19 बनाम दक्षिण अफ्रीका U19 के बीच अब तक चार मुकाबलों में दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने चारों मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है.

नोट: भारतीय अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2026 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).