IND U19 vs NZ U19, ICC U19 World Cup 24th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी पटखनी, आयुष म्हात्रे ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
भारत U19 बनाम न्यूजीलैंड U19 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India U19 Cricket Team vs New Zealand U19 U19 Cricket Team, ICC Under 19 World Cup 2026 24th Match Scorecard Update: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला आज यानी 24 जनवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला. टीम इंडिया ने पहले ही सुपर सिक्स के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई टॉम जोन्स (Tom Jones) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian U19 Cricket Team vs New Zealand U19 Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 22 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद जैकब कॉटर और जसकरन संधू ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 58 रन तक लेकर गए. बारिश की वजह से यह मुकाबला 37-37 ओवरों का खेला जा रहा हैं.

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 36.2 ओवरों में महज 135 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से कैलम सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 37 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान कैलम सैमसन ने 48 गेंदों पर महज एक चौका लगाया. कैलम सैमसन के अलावा सेल्विन संजय ने 28 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को आरएस अंबरीश ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से आरएस अंबरीश ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. आरएस अंबरीश के अलावा हेनिल पटेल ने तीन विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 37 ओवर में 136 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 11 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. टीम इंडिया ने महज 13.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान आयुष म्हात्रे ने सबसे ज्यादा 53 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान आयुष म्हात्रे ने 27 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्के लगाए. आयुष म्हात्रे के अलावा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 40 रन बटोरे.

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को मेसन क्लार्क ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से मेसन क्लार्क, जसकरन संधू और सेल्विन संजय ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. मेसन क्लार्क, जसकरन संधू और सेल्विन संजय के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 135/10, 36.2 ओवर (आर्यन मान 5 रन, ह्यूगो बोग 4 रन, टॉम जोन्स 2 रन, स्नेहिथ रेड्डी 10 रन, मार्को एल्पे 1 रन, जैकब कॉटर 23 रन, जसकरन संधू 18 रन, कैलम सैमसन नाबाद 37 रन, सेल्विन संजय 28 रन, फ्लिन मोरे 1 रन और मेसन क्लार्क रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (आरएस अंबरीश 4 विकेट, हेनिल पटेल 3 विकेट, खिलान पटेल 1 विकेट, मोहम्मद एनान 1 विकेट और कनिष्क चौहान 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 130/3, 13.3 ओवर (आरोन जॉर्ज 0 रन, वैभव सूर्यवंशी 40 रन, आयुष म्हात्रे 53 रन, वेदांत त्रिवेदी नाबाद 13 रन और विहान मल्होत्रा नाबाद 17 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (मेसन क्लार्क 1 विकेट, जसकरन संधू 1 विकेट और सेल्विन संजय 1 विकेट).

नोट: भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.