IND U19 vs NZ U19, ICC U19 World Cup 24th Match Live Streaming In India: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

India U19 Cricket Team vs New Zealand U19 Cricket Team Live Streaming and TV Telecast Details:  आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला आज यानी 24 जनवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. टीम इंडिया ने पहले ही सुपर सिक्स के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है. इस मैच में टीम इंडिया की नजरें जीत हासिल कर ग्रुप स्टेज में टॉप पर खत्म करने पर रहने वाली हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई टॉम जोन्स (Tom Jones) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs England, 2nd ODI Match Colombo Weather Report: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें कैसा रहेगा कोलंबो के मौसम का हाल

IND U19 vs NZ U19: पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब की पिच पर आमतौर पर बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ दोनों को मदद मिलती है. सुबह के समय नमी के कारण तेज़ गेंदबाज़ों को स्विंग और सीम मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाज़ी के लिए आसान हो जाती है. हालिया मौसम को देखते हुए टॉस अहम भूमिका निभा सकता है और बारिश की स्थिति में DLS नियम लागू होने की संभावना भी रहेगी.

कहां देखें IND U19 vs NZ U19 मैच:

टीवी (भारत): स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण

डिजिटल (भारत): जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग (मोबाइल पर फ्री, HD के लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी).

Match Facts: India U19 vs NZ U19

Feature Details
Tournament ICC Under-19 Men's Cricket World Cup 2026
Match India U19 vs New Zealand U19 (Match 24)
Date Saturday, 24 January 2026
Venue Queens Sports Club, Bulawayo, Zimbabwe
Start Time 13:00 IST 
TV Channel (India) Star Sports Network
Live Stream (India) JioHotstar

कब और कहां देखें लाइव?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 का मुकाबला 24 जनवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

भारत अंडर-19 बनाम न्यूजीलैंड अंडर-19 हेड टू हेड आंकड़े (IND U19 vs NZ U19 Head To Head Record)

भारत अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 के बीच अब तक कुल 18 मैच खेले गए हैं. भारत ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 3 मैच जीते हैं. हेड टू हेड में भारत का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है.

 

IND U19 vs NZ U19: टीम न्यूज़ और अहम खिलाड़ी

कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुआई में भारतीय अंडर-19 टीम ने ग्रुप स्टेज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने पहले मैच में अमेरिका को 6 विकेट से हराया, जबकि चिर-प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश को DLS मेथड से 18 रन से मात दी. बल्लेबाज़ी में वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में हैं, वहीं गेंदबाज़ी में हेनिल पटेल और विहान मल्होत्रा ने सटीक प्रदर्शन किया है.

दूसरी ओर, न्यूज़ीलैंड अंडर-19 टीम का अभियान बारिश से प्रभावित रहा है. अमेरिका और बांग्लादेश के खिलाफ उसके दोनों मुकाबले नो रिजल्ट रहे, जिससे अब ब्लैक कैप्स को अगले दौर में बेहतर स्थिति के लिए इस मैच में हर हाल में पूरा खेल और जीत की जरूरत होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगलिया, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, मोहम्मद एनां, हेनिल पटेल.

न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम: टॉम जोन्स (कप्तान), मार्को विलियम एल्पे, ह्यूगो बोग, हैरी बर्न्स, मेसन क्लार्क, जैकब कॉटर, आर्यन मान, ब्रैंडन मात्ज़ोपौलोस, फ्लिन मोरे, स्नेहित रेड्डी देवीरेड्डी, कैलम सैमसन.

नोट: भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.