IND U19 vs NZ U19, ICC U19 World Cup 24th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुआई में भारतीय अंडर-19 टीम ने ग्रुप स्टेज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने पहले मैच में अमेरिका को 6 विकेट से हराया, जबकि चिर-प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश को DLS मेथड से 18 रन से मात दी. बल्लेबाज़ी में वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में हैं, वहीं गेंदबाज़ी में हेनिल पटेल और विहान मल्होत्रा ने सटीक प्रदर्शन किया है.
India U19 Cricket Team vs New Zealand U19 U19 Cricket Team, ICC Under 19 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard Update: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला आज यानी 24 जनवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. टीम इंडिया ने पहले ही सुपर सिक्स के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है. इस मैच में टीम इंडिया की नजरें जीत हासिल कर ग्रुप स्टेज में टॉप पर खत्म करने पर रहने वाली हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई टॉम जोन्स (Tom Jones) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: IND U19 vs NZ U19, ICC U19 World Cup 24th Match Live Streaming In India: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
बुलावायो में टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND U19 vs NZ U19 24th Match Playing)
टीम इंडिया: वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरोन जॉर्ज, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान.
Ayush Mhatre wins the toss & #TeamIndia will field first 💪
India U-19 makes two changes for the clash against New Zealand U-19!
✅ IN: Aaron, Enaan
❌ OUT: Harvansh Singh, Deepesh#ICCMensU19WC | #INDvNZ 👉 LIVE NOW ➡️ https://t.co/u52XlDGEGo pic.twitter.com/CB0XM0WlAD
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 24, 2026
न्यूजीलैंड: आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहिथ रेड्डी, मार्को एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरन संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क.
भारत अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 के बीच अब तक कुल 18 मैच खेले गए हैं. भारत ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 3 मैच जीते हैं. हेड टू हेड में भारत का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है.
कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुआई में भारतीय अंडर-19 टीम ने ग्रुप स्टेज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने पहले मैच में अमेरिका को 6 विकेट से हराया, जबकि चिर-प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश को DLS मेथड से 18 रन से मात दी. बल्लेबाज़ी में वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में हैं, वहीं गेंदबाज़ी में हेनिल पटेल और विहान मल्होत्रा ने सटीक प्रदर्शन किया है.
नोट: भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2026 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

