New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 41st Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 41वां मुकाबला आज यानी 21 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा है. सुपर-8 ग्रुप-2 में दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है और आगे बढ़ने के लिए जीत जरूरी होगी. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान सलमान आगा के कंधों पर है. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs Pakistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

कोलंबो में पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs PAK 41st Match Playing)

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में जहां न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर में डेवोन कॉनवे, फिन एलन और रचिन रवींद्र नजर आएंगे, वहीं पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम, फखर जमान और सैम अयूब अहम भूमिका निभा सकते हैं. कोलंबो की पिच संतुलित मानी जाती है, ऐसे में फैंस को एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

मिचेल सैंटनर की अगुवाई में न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर सुपर-8 में मजबूत शुरुआत करना चाहेगी. वहीं पाकिस्तान की टीम भी इस बड़े मैच में जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरी है.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.