त्योहार

Cheti Chand 2026 Messages: हैप्पी चेटी चंड! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, GIF Greetings और Photo SMS

सिंधी समुदाय के लोग चेटी चंड के पर्व को वरुण देव और ज्योति के अवतार भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के तौर पर पूरे भक्तिभाव के साथ मनाते हैं, साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से हैप्पी चेटी चंड कहकर सिंधी नववर्ष की बधाई दे सकते हैं.

Cheti Chand 2026 Messages: हैप्पी चेटी चंड! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, GIF Greetings और Photo SMS
चेटी चंड 2026 (Photo Credits: File Image)

Cheti Chand 2026 Messages In Hindi: सिंधी समुदाय के लिए आस्था और नए साल के स्वागत का पावन पर्व 'चेटी चंड' (Cheti Chand) इस वर्ष 19 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है. चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार केवल एक तिथि नहीं, बल्कि सिंधी संस्कृति की पहचान है. इसे 'झूलेलाल जयंती' (Jhulelal Jayanti) और 'सिंधी नववर्ष' (Sindhi New Year) के रूप में पूरे विश्व में बसे सिंधी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. मान्यता है कि भगवान झूलेलाल वरुण देव (जल के देवता) और ज्योति के अवतार हैं, जिनका अवतरण धर्म की रक्षा के लिए हुआ था.

चेटी चंड के दिन सिंधी समाज में 'बहिराणा साहब' की पूजा का विशेष महत्व है. श्रद्धालु लकड़ी का एक सुंदर मंदिर बनाते हैं, जिसमें जल से भरा लोटा और अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाती है. भगवान झूलेलाल की प्रतिमा को शीश पर उठाकर पारंपरिक 'छेज' नृत्य करते हुए भव्य झांकियां निकाली जाती हैं. भक्त अपने आराध्य को उदेरोलाल, जिन्दपीर, लालसाईं और अमरलाल जैसे अनेक भक्तिमय नामों से पुकारते हैं.

सिंधी समुदाय के लोग चेटी चंड के पर्व को वरुण देव और ज्योति के अवतार भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के तौर पर पूरे भक्तिभाव के साथ मनाते हैं, साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से हैप्पी चेटी चंड कहकर सिंधी नववर्ष की बधाई दे सकते हैं.

1- मेरी इच्छा है कि आपके जीवन का हर दिन,
झूलेलाल के प्यार से भरा हो और,
आप सबसे अधिक अवसर पैदा करें,
जो आपके लिए काम करेंगे...
हैप्पी चेटी चंड

चेटी चंड 2026 (Photo Credits: File Image)

2- चेटी चंड के इस शुभ अवसर पर,
मैं चाहता हूं कि झूलेलाल आपको,
हमेशा अपने जीवन में अपने,
लक्ष्यों के प्रति मार्गदर्शन करें और,
उन्हें प्राप्त करने के लिए सशक्त करें.
हैप्पी चेटी चंड

चेटी चंड 2026 (Photo Credits: File Image)

3- यह चेटी चंड आपके लिए,
नई ऊर्जा, नई शुरुआत और,
नई समृद्धि के द्वार खोले,
आपके जीवन में सुख-समृद्धि आए.
हैप्पी चेटी चंड

चेटी चंड 2026 (Photo Credits: File Image)

4- झूलेलाल का आशीर्वाद मिले,
आपको सबका प्यार मिले,
आपको हर कार्य में सफलता मिले,
चेटी चंड पर आपके यह दुआ है.
हैप्पी चेटी चंड

चेटी चंड 2026 (Photo Credits: File Image)

5- नए सिंधी वर्ष की शुरुआत के साथ,
आप हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहें,
आपको सभी कार्यों में सफलता मिले,
आपको सबसे सम्मान और प्यार मिले.
हैप्पी चेटी चंड

चेटी चंड 2026 (Photo Credits: File Image)

इस पर्व से एक ऐतिहासिक और पौराणिक कथा जुड़ी है. संवत 1007 में सिंध के ठट्ठा नगर में मिरखशाह नामक शासक के अत्याचारों से हिंदू समुदाय त्रस्त था. लोगों को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा था. जब पीड़ितों ने सिंधु नदी के तट पर भगवान का स्मरण किया, तब आकाशवाणी हुई कि धर्म की रक्षा के लिए श्रीरतनराय और माता देवकी के घर स्वयं भगवान जन्म लेंगे.

बालक उदयचंद (झूलेलाल) के जन्म के बाद मिरखशाह ने उन्हें मारने की कई कोशिशें कीं, लेकिन वह हर बार असफल रहा. अंततः भगवान झूलेलाल ने एक वीर सेना का गठन कर मिरखशाह को परास्त किया और लोगों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई.

प्राचीन काल से ही सिंधी समुदाय व्यापारिक उद्देश्यों के लिए जलमार्गों का उपयोग करता रहा है. मान्यता है कि यात्रा पर निकलने से पहले लोग सकुशल वापसी के लिए भगवान झूलेलाल से प्रार्थना करते थे. यात्रा सफल होने पर वे जल देवता का आभार व्यक्त करते हुए चेटी चंड का उत्सव मनाते थे. आज भी यह माना जाता है कि उनकी पूजा से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2026 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).