देश

Who is Rickey Radhan Pandit: तमिलनाडु के CM विजय का बड़ा फैसला, जीत की भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी रिकी राधन पंडित को बनाया अपना OSD, जानें कौन हैं ये

तमिल नाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में 'ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी' (OSD) नियुक्त किया है। वेट्रिवेल ने एक साल पहले ही विजय की जीत की भविष्यवाणी की थी

Who is Rickey Radhan Pandit: तमिलनाडु के CM विजय का बड़ा फैसला, जीत की भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी रिकी राधन पंडित को बनाया अपना OSD, जानें कौन हैं ये
(Photo Credits Twitter)

Who is Rickey Radhan Pandit: तमिल नाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Thalapathy Vijay) ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति करते हुए ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री कार्यालय में 'ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी' (OSD - राजनीतिक) नियुक्त किया है. सोमवार को जारी एक आधिकारिक सरकारी आदेश के अनुसार, वेट्रिवेल की नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी. गौरतलब है कि वेट्रिवेल वही व्यक्ति हैं जिन्होंने एक साल पहले ही विजय की राजनीतिक सफलता और सत्ता में आने की सटीक भविष्यवाणी की थी.

कौन हैं रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल?

रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल राजनीतिक गलियारों में एक जाना-माना नाम हैं.उन्हें मुख्यमंत्री विजय का बेहद करीबी और निजी ज्योतिषी माना जाता है। वेट्रिवेल पिछले कुछ वर्षों में विजय के लगभग हर महत्वपूर्ण राजनीतिक और व्यक्तिगत कार्यक्रमों में उनके साथ देखे गए हैं.  यह भी पढ़े:  

उन्होंने न केवल विजय की जीत का अनुमान लगाया था, बल्कि उनकी पार्टी 'तमिलगा वेट्रि कड़गम' (TVK) के नाम और चुनाव से जुड़े शुभ मुहूर्त को लेकर भी सलाह दी थी. बताया जाता है कि शपथ ग्रहण समारोह के समय में बदलाव भी उन्हीं की सलाह पर किया गया था.

OSD के रूप में क्या होगी भूमिका?

सरकारी आदेश में कहा गया है कि रिकी राधन पंडित की नियुक्ति विशेष रूप से 'राजनीतिक समन्वय' के लिए की गई है। एक ओएसडी (राजनीतिक) के रूप में उनकी भूमिका मुख्यमंत्री कार्यालय और अन्य राजनीतिक संस्थाओं के बीच तालमेल बिठाने, संपर्क कार्य (Liaisoning) संभालने और मुख्यमंत्री द्वारा सौंपे गए विशिष्ट कार्यों को पूरा करने की होगी। उनकी सेवा की विस्तृत नियम और शर्तें जल्द ही अलग से जारी की जाएंगी।

भविष्यवाणी जो सच साबित हुई

वेट्रिवेल ने 2024 में ही यह दावा किया था कि विजय की कुंडली में "सुनामी जैसी" ताकत है जो उन्हें तमिल नाडु की राजनीति के शीर्ष पर ले जाएगी। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि विजय 150 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में आएंगे। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दशकों से चली आ रही द्रविड़ राजनीति के दबदबे को चुनौती दी और वे राज्य के 22वें मुख्यमंत्री बने।

प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की कवायद

10 मई 2026 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय अपने प्रशासनिक और राजनीतिक ढांचे को मजबूत करने में जुटे हैं. इस नियुक्ति को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. विपक्षी दलों और विश्लेषकों की इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, लेकिन विजय के समर्थकों का मानना है कि यह मुख्यमंत्री का अपने भरोसेमंद साथियों को साथ लेकर चलने का एक तरीका है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2026 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).