Chaitra Navratri 2026 Messages in Hindi: शक्ति की उपासना का महापर्व 'चैत्र नवरात्रि' (Chaitra Navratri) इस वर्ष 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तक चलने वाला यह नौ दिवसीय उत्सव श्रद्धा और भक्ति का संगम है. भक्त अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा (Maa Durga) के नौ विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे, जिसका समापन 27 मार्च को राम नवमी (Ram Navami) के पावन अवसर पर होगा. इस पावन तिथि पर लोग घरों और मंदिरों में कलश स्थापना (घटस्थापना) कर देवी का आह्वान करते हैं.
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी लोक पर पधार रही हैं. शास्त्रों में माता के वाहन का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि यदि नवरात्रि का प्रारंभ रविवार या सोमवार को होता है, तो मां का वाहन हाथी होता है। हाथी पर माता रानी के आगमन को अत्यंत शुभ माना जाता है, जो देश में सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और कृषि में उन्नति का संकेत देता है.
चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा पर घटस्थापना के बाद क्रमशः मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. प्रत्येक दिन माता के एक विशिष्ट स्वरूप को समर्पित है. इस पावन अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस के जरिए प्रियजनों को हैप्पी चैत्र नवरात्रि कह सकते हैं.





नवरात्रि के दौरान भक्त नौ दिनों का उपवास रखते हैं और मां के बीज मंत्रों का जाप करते हैं. भक्ति की यह अवधि अष्टमी या नवमी तिथि को कन्या पूजन और हवन के साथ संपन्न होती है. माना जाता है कि नौ दिनों तक पूर्ण समर्पण के साथ की गई पूजा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और परिवार में सुख-शांति का वास होता है. कभी-कभी तिथियों के घटने-बढ़ने से यह उत्सव आठ दिनों का भी हो जाता है, लेकिन इसकी महत्ता सदैव अटूट रहती है.













QuickLY