New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 41st Match Satta Bazar Favorite Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 41वां मुकाबला आज यानी 21 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. सुपर-8 के ग्रुप-2 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां वेलिंगटन के मैदान पर न्यूजीलैंड ने महज़ 10 ओवर में 129 रनों का टारगेट हासिल करके पाकिस्तान को 8 विकेट से धूल चटाई थी. न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी सलमान आगा (Salman Agha) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
न्यूजीलैंड ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में कनाडा को 8 विकेट से हराकर शानदार अंदाज में सुपर-8 में एंट्री की है. वहीं पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराकर अपना स्थान पक्का किया. दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में एक-एक मैच गंवाया है, ऐसे में यह मुकाबला काफी कांटे का होने की उम्मीद है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना खूब पसंद करती है.
इस मैदान पर अब तक कुल 63 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 27 रन डिफेंड और 35 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते. बताते चलें कि यहां टी20 इंटरनेशनल में पहली इनिंग का औसत स्कोर 144 रन रहा है. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. दोनों ही टीमें संतुलित नजर आ रही हैं और बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में कुछ खिलाड़ी इस मुकाबले का रुख तय कर सकते हैं.
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs PAK T20I Head To Head Record)
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच अबतक 49 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. पाकिस्तान ने 24 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 23 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं 2 मुकाबले बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है.
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच पर सट्टा बाजार गर्म (NZ vs PAK Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (NZ vs PAK Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में पाकिस्तान की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन न्यूजीलैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.













QuickLY