Kangana Ranaut Reacts To Sara Ali Khan’s Badrinath ‘Sanatan’ Affidavit Issue: सारा अली खान विवाद पर कंगना रनौत का बयान, कहा सभी सनातनी हैं, शपथ पत्र देने में क्या दिक्कत (Watch Video)
सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर से गहरा जुड़ाव रहा है. साल 2017 में फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान उनका इस स्थान से संबंध शुरू हुआ था. इसके बाद से वह लगभग हर साल मंदिर में दर्शन करने पहुंचती रही हैं. उनकी यात्राएं आमतौर पर निजी होती हैं, जिसमें वह ट्रेकिंग या हेलीकॉप्टर के जरिए करीब 3583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मंदिर तक पहुंचती हैं.
Kangana Ranaut Reacts to Sara Ali Khan’s Badrinath ‘Sanatan’ Affidavit Issue: बॉलीवुड अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने सारा अली खान से जुड़े बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. कंगना रनौत ने बुधवार को संसद के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सारा अली खान को सनातन धर्म में आस्था जताने और शपथ पत्र देने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. Sara Ali Khan: बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए सारा अली खान से मांगा जाएगा शपथ पत्र, मंदिर समिति प्रमुख का बयान
कंगना रनौत ने कहा कि यहां मौजूद हर व्यक्ति सनातनी है. सनातन का मतलब है जिसका कोई आदि और अंत नहीं है. उन्होंने कहा कि बाकी धर्म 1000 से 1500 साल पुराने हैं, जबकि सनातन ही अंतिम सत्य है. कंगना रनौत के अनुसार सारा अली खान भी सनातनी हैं और उन्हें इसे लिखकर देने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए.
कंगना रनौत ने सारा अली खान की बद्रीनाथ 'सनातन' शपथ पत्र मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी:
#WATCH | " Sab sanatani hain...Yahan jo bhi hain sanatani hain...Wo bhi sanatani hai, so why fear in writing down the truth," says BJP MP Kangana Ranaut, on reports of Badrinath, Kedarnath Temple Committee Chairman asking actor Sara Ali Khan to submit an affidavit to offer… pic.twitter.com/Zz5V4bsnai
— ANI (@ANI) March 18, 2026
मंदिर समिति के फैसले से बढ़ा विवाद
इससे पहले बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बयान दिया था कि अब गैर हिंदू श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए शपथ पत्र देना होगा. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को यह प्रमाण देना होगा कि वे हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं. हेमंत द्विवेदी ने यह भी कहा था कि यदि सारा अली खान सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करती हैं और शपथ पत्र जमा करती हैं, तो उन्हें मंदिर में पूजा करने की अनुमति दी जाएगी.
सारा अली खान का केदारनाथ से खास जुड़ाव
सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर से गहरा जुड़ाव रहा है. साल 2017 में फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान उनका इस स्थान से संबंध शुरू हुआ था. इसके बाद से वह लगभग हर साल मंदिर में दर्शन करने पहुंचती रही हैं. उनकी यात्राएं आमतौर पर निजी होती हैं, जिसमें वह ट्रेकिंग या हेलीकॉप्टर के जरिए करीब 3583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मंदिर तक पहुंचती हैं. वहां वह सुबह की आरती, दर्शन और पूजा में हिस्सा लेती हैं.
सारा अली खान अपने इन दौरों की झलक सोशल मीडिया पर भी साझा करती हैं, जिसमें मंदिर के आसपास के बर्फ से ढके पहाड़ और उनकी पूजा अर्चना दिखाई देती है. भगवान शिव को समर्पित केदारनाथ मंदिर देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है और एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल माना जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2026 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

