DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 62nd Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 62वां मुकाबला 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन में अपनी छठवीं जीत हासिल कर ली हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Delhi Capitals Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 19 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 89 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 193 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 53 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ध्रुव जुरेल ने महज 40 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. ध्रुव जुरेल के अलावा कप्तान रियान पराग ने 51 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लुंगी एनगिडी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. मिचेल स्टार्क के अलावा माधव तिवारी और लुंगी एनगिडी ने दो-दो विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 194 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बोर्ड पर जड़ दिए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 56 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान केएल राहुल ने महज 42 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के लगाए. केएल राहुल के अलावा अभिषेक पोरेल ने 51 रन बटोरे.

वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम को ब्रिजेश शर्मा ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. राजस्थान रॉयल्स की ओर से ब्रिजेश शर्मा और जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. ब्रिजेश शर्मा और जोफ्रा आर्चर के अलावा दासुन शनाका ने एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 193/8, 20 ओवर (यशस्वी जयसवाल 12 रन, वैभव सूर्यवंशी 46 रन, ध्रुव जुरेल 53 रन, रियान पराग 51 रन, रवि सिंह 0 रन, डोनोवन फरेरा 0 रन, शुभम दुबे 5 रन, दासुन शनाका 10 रन, जोफ्रा आर्चर नाबाद 2 रन और एडम मिल्ने नाबाद 2 रन.)

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (मिचेल स्टार्क 4 विकेट, माधव तिवारी 2 विकेट और लुंगी एनगिडी 2 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी: 197/5, 19.2 ओवर (केएल राहुल 56 रन, अभिषेक पोरेल 51 रन, साहिल पारख 9 रन, अक्षर पटेल नाबाद 34 रन, ट्रिस्टन स्टब्स 4 रन, डेविड मिलर 9 रन और आशुतोष शर्मा नाबाद 18 रन.)

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी: (ब्रिजेश शर्मा 2 विकेट, जोफ्रा आर्चर 2 विकेट और दासुन शनाका 1 विकेट).

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.