Delhi Capitals Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 62nd Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 62वां मुकाबला आज यानी 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 31 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं राजस्थान रॉयल्स को लेकर बात की जाए तो वह 15 मैच ही जीत सकी है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन में उतार-चढ़ाव से गुजर रही है. दिल्ली के पास केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं. मिडिल आर्डर में डेविड मिलर और अक्षर पटेल तेजी से रन बटोर सकते हैं. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम भी मजबूत नजर आ रही है. यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में हैं, जबकि शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.
इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 19 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 89 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 193 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 53 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ध्रुव जुरेल ने महज 40 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. ध्रुव जुरेल के अलावा कप्तान रियान पराग ने 51 रन बनाए.
दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लुंगी एनगिडी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. मिचेल स्टार्क के अलावा माधव तिवारी और लुंगी एनगिडी ने दो-दो विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 194 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 193/8, 20 ओवर (यशस्वी जयसवाल 12 रन, वैभव सूर्यवंशी 46 रन, ध्रुव जुरेल 53 रन, रियान पराग 51 रन, रवि सिंह 0 रन, डोनोवन फरेरा 0 रन, शुभम दुबे 5 रन, दासुन शनाका 10 रन, जोफ्रा आर्चर नाबाद 2 रन और एडम मिल्ने नाबाद 2 रन.)
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (मिचेल स्टार्क 4 विकेट, माधव तिवारी 2 विकेट और लुंगी एनगिडी 2 विकेट).
नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY