Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 62nd Match Satta Bazar Favorite Team: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 62वां मुकाबला आज यानी 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में जीत और 7 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से 17 मई को होगा. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मुकाबले जीते हैं और 7 में हार झेली है. वहीं, रियान पराग के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स ने 6 मुकाबले जीते हैं और 5 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (DC vs RR Head To Head)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं. इनमें से 16 मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं, जबकि 15 मैच राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किए हैं. पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था. दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने पिछले 10 मैचों में 41.80 की औसत से 418 रन बनाए हैं. वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने पिछले 10 मैचों में 182.47 की स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने पिछले 10 मैचों में 472 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने पिछले 8 मैचों में 14 विकेट झटके हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर ने पिछले 9 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच पर सट्टा बाजार गर्म (DC vs RR Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में राजस्थान रॉयल्स की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.