Punjab Kings Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 61st Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 61वां मुकाबला आज यानी 17 मई को पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamshala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस सीजन में पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 37 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 19 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं पंजाब किंग्स को 18 मैचों में जीत मिली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन में संतुलित नजर आ रही है. पंजाब के पास प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह पारी को संभाल सकते हैं. तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. विराट कोहली और रजत पाटीदार बल्लेबाजी में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड मैच का रुख बदल सकते हैं.
पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Punjab Kings Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 21 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 97 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 222 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 73 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान वेंकटेश अय्यर ने महज 40 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के लगाए. वेंकटेश अय्यर के अलावा विराट कोहली ने 58 रन बनाए.
दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम को हरप्रीत ब्रार ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत ब्रार ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. हरप्रीत ब्रार के अलावा अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट चटकाए. पंजाब किंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 223 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी: 222/4, 20 ओवर (जैकब बेथेल 11 रन, विराट कोहली 58 रन, देवदत्त पडिक्कल 45 रन, वेंकटेश अय्यर नाबाद 73 रन और टिम डेविड 28 रन.)
पंजाब किंग्स की गेंदबाजी: (हरप्रीत ब्रार 2 विकेट, अर्शदीप सिंह 1 विकेट और युजवेंद्र चहल 1 विकेट).
नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY