How To Book IPL 2026 Ticket: स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं मैच, यहां जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट खरीदने का सबसे आसान तरीका
आईपीएल 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

IPL 2026 Ticket Booking Process: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस सीजन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा. आईपीएल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और अब हर कोई स्टेडियम में बैठकर मैच का रोमांच लेना चाहता है. ऐसे में टिकट बुकिंग को लेकर भी फैंस काफी उत्सुक हैं. यह भी पढ़ें: IPL Purple Cap Winners List: आईपीएल के 18 सीजनों में इन गेंदबाजों ने मचाया तांडव, पर्पल कैप पर किया कब्जा; देखें 2008 से 2025 तक की पूरी लिस्ट

आईपीएल 2026 के कुछ मुकाबलों के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए कर्नाटक सरकार पहले ही अनुमति दे चुकी है, जिसके बाद अब जल्द ही टिकट बिक्री लाइव होने की उम्मीद है. फिलहाल बुक माय शो प्लेटफॉर्म पर कुछ मुकाबलों के टिकट उपलब्ध हैं, जिनमें लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (1 अप्रैल), कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2 अप्रैल), गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (4 अप्रैल), कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (6 अप्रैल) और कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (9 अप्रैल) शामिल हैं.

अगर आप आईपीएल मैचों के टिकट ऑनलाइन बुक करना चाहते हैं, तो इसके लिए बुक माय शो और जिला बाय जोमैटो इस सीजन के प्रमुख टिकटिंग पार्टनर हैं. मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स जैसी टीमों के मैचों के लिए प्री-सेल रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुका है. रजिस्ट्रेशन करने पर जैसे ही टिकट सेल लाइव होती है, आपको नोटिफिकेशन मिल जाता है और आप तुरंत टिकट बुक कर सकते हैं.

इसके अलावा कई फ्रेंचाइजी जैसे चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी टिकट बेचती हैं, जहां से भी आप सीधे टिकट खरीद सकते हैं. टिकट बुक करने के लिए आपको संबंधित ऐप या वेबसाइट पर जाकर अपना मैच चुनना होगा, इसके बाद स्टेडियम मैप से अपनी पसंद की सीट जैसे गैलरी, पवेलियन या वीआईपी सेक्शन सेलेक्ट करना होगा.

कैसे बुक करें ऑनलाइन टिकट?

BookMyShow और District (Zomato) इस साल आईपीएल के प्रमुख टिकटिंग पार्टनर हैं. मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस जैसी टीमों के लिए बुक माय शो पर प्री-सेल रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुका है.

यदि आप रजिस्ट्रेशन करते हैं, तो टिकट सेल लाइव होते ही आपके पास नोटिफिकेशन आ जाएगा और आप तुरंत ही टिकट बुक कर पाएंगे.

फ्रेंचाइजी वेबसाइट्स: कई टीमें जैसे CSK, KKR और राजस्थान रॉयल्स अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स के जरिए भी सीधे टिकट बेचती हैं. वहां भी आप टिकट खरीद सकते हैं.

बुकिंग प्रोसेस: इन ऐप्स या वेबसाइट पर जाकर अपना मैच चुनें.

स्टेडियम के मैप से अपनी पसंदीदा सीट या व्यू (जैसे गैलरी, पवेलियन या VIP) सेलेक्ट करें.

UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट करें.

पेमेंट सक्सेसफुल होते ही डिजिटल ई-टिकट आपके मोबाइल या रजिस्टर्ड ईमेल पर आ जाएगा.

ऑफलाइन टिकट कैसे बुक करें

ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए आपको स्टेडियम या नजदीकी टिकट सेंटर जाना होगा.

अगर आप फिजिकल टिकट खरीदना पसंद करते हैं, तो ऐसे में आपके लिए ऑफलाइन काउंटर भी खोले जाएंगे.

मैच की तारीख से कुछ दिन पहले स्टेडियम के बाहर या शहर के कुछ सेंटर्स पर टिकट काउंटर लगाए जाते हैं.

काउंटर से टिकट खरीदते समय अपना एक वैलिड आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट) साथ ले जाना अनिवार्य है.

पेमेंट मोड: यहां आप नकद (Cash) के साथ-साथ कार्ड से भी भुगतान कर सकते हैं और तुरंत ही अपना फिजिकल टिकट ले सकते हैं.