MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 41st Match Record And Milestone: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 41वां मुकाबला आज यानी 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम (Wankhede Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 में जीत और 3 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Mumbai Weather Update: मुंबई में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से 29 अप्रैल को होगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 2 मुकाबले जीते हैं और 5 में हार झेली है. वहीं, पैट कमिंस के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस मुकाबले से जुड़े रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (MI vs SRH Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 15 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 10 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें दोनों मैच मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किए थे.

मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने पिछले 10 मुकाबलों में 167.33 की स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं. वहीं अल्लाह गजनफर ने पिछले 5 मैचों में 8 विकेट झटके हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने पिछले 10 मैचों में 478 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 446 रन बनाए हैं. वहीं ईशान मलिंगा ने पिछले 10 मुकाबलों में 19 विकेट अपने नाम किए हैं.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स (MI vs SRH Records And Milestones)

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के घातक सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को 3500 रन पूरे करने के लिए 59 रन की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के घातक सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को 150 छक्के पूरे करने के लिए सात छक्कों की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के घातक स्टार बल्लेबाज नमन धीर को 100 चौके पूरे करने के लिए आठ चौकों की आवश्यकता है.

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के घातक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 4500 रन पूरे करने के लिए 32 रन की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के घातक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को 4500 रन पूरे करने के लिए 21 रन की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के घातक सलामी बल्लेबाज तिलक वर्मा को 4500 रन पूरे करने के लिए 20 रन की आवश्यकता है.

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के स्टार आलराउंडर विल जैक्स को 500 रन पूरे करने के लिए 37 रन की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 350 विकेट पूरे करने के लिए तीन विकेट की दरकार है.

आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को 150 चौके पूरे करने के लिए दो चौकों की आवश्यकता है.

टी20 क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज सलील अरोड़ा को 500 रन पूरे करने के लिए 78 रन की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अनिकेत वर्मा को 500 रन पूरे करने के लिए 71 रन की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार आलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को 1000 रन पूरे करने के लिए 91 रन की आवश्यकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs SRH 41st T20 Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, केशव महाराज, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा.

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.