Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 65th Match Record And Milestone: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 65वां मुकाबला आज यानी 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैच में जीत और 6 में हार का सामना किया है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी 12 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 8 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीजन का अंत शानदार तरीके से करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Kolkata Weather Update: कोलकाता में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से 20 मई को होगा. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 मुकाबले जीते हैं और 6 में हार झेली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. वहीं, हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने 4 मुकाबले जीते हैं और 8 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (KKR vs MI Head To Head)
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं. इनमें से 25 मुकाबले मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि 11 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किए हैं. पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया था. मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन ने इस सीजन में 10 पारियों में 47.77 की औसत और 190.26 की स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं. वहीं, अंगकृष रघुवंशी ने 12 पारियों में 42.20 की औसत और 146.52 की स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने 11 पारियों में 16 विकेट झटके हैं.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स (KKR vs MI Records And Milestones)
टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को 5000 रन पूरे करने के लिए 72 रन की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा को 300 छक्के पूरे करने के लिए 4 छक्कों की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 7000 रन पूरे करने के लिए 58 रन की दरकार है.
आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 175 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को 3500 रन पूरे करने के लिए 41 रन की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह को 1500 रन पूरे करने के लिए 36 रन की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को 7000 रन पूरे करने के लिए 49 रन की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर सुनील नरेन को 200 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की दरकार है.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज फिन एलन को 250 छक्के पूरे करने के लिए 5 छक्कों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को 100 विकेट पूरे करने के लिए 4 विकेट की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा को 2500 रन पूरे करने के लिए 67 रन की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को 50 चौके पूरे करने के लिए 3 चौकों की दरकार है.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY