Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Pakistan Tour of Bangladesh 2026 2nd ODI Key Players To Watch: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज (ODI Series ) का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला कल यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 128 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में कब्जा करना चाहेगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Stats And Preview: तीसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 47.3 ओवरों में 274 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज माज़ सदाकत ने सबसे ज्यादा 75 रनों की शानदार पारी खेली.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 275 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 23.3 ओवर में महज 114 रनों पर ढ़ेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK ODI Head To Head Record)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक 41 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान ने 35 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश की टीम को छह मुकाबलों में जीत मिली है. बांग्लादेश ने साल 2015 में अपने घर पर पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतकर इतिहास रचा था. हालांकि इसके बाद दोनों टीमों के बीच खेले गए हालिया मुकाबलों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर (Key Players To Watch)

मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz): बांग्लादेश के कप्तान और शानदार ऑलराउंडर. मिडिल ऑर्डर में उपयोगी रन बनाने के साथ-साथ अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से विकेट लेने की क्षमता रखते हैं.

तंजीद हसन तमिम (Tanzid Hasan Tamim): बांग्लादेश के युवा ओपनर बल्लेबाज. पहले वनडे में शानदार नाबाद 67 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी और एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi): पाकिस्तान के कप्तान और तेज गेंदबाजी आक्रमण के प्रमुख हथियार. नई गेंद से स्विंग कराने और शुरुआती विकेट लेने की उनकी क्षमता टीम के लिए बेहद अहम होगी.

मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan): पाकिस्तान के भरोसेमंद विकेटकीपर बल्लेबाज. मिडिल ऑर्डर में पारी को संभालने और जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने में माहिर माने जाते हैं.

इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान और तास्किन अहमद बांग्लादेश के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और सलमान अली आगा भी मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs PAK 3rd ODI Playing Prediction)

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, माज़ सदाकत, शामिल हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद.

बांग्लादेश: तंजीद हसन तमिम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तास्किन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे वनडे मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.