Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Pakistan Tour of Bangladesh 2026 3rd ODI Match Dhaka Weather Update: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज (ODI Series ) का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला कल यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 128 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में कब्जा करना चाहेगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Stats And Preview: तीसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 47.3 ओवरों में 274 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज माज़ सदाकत ने सबसे ज्यादा 75 रनों की शानदार पारी खेली.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 275 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 23.3 ओवर में महज 114 रनों पर ढ़ेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK ODI Head To Head Record)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक 41 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान ने 35 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश की टीम को छह मुकाबलों में जीत मिली है. बांग्लादेश ने साल 2015 में अपने घर पर पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतकर इतिहास रचा था. हालांकि इसके बाद दोनों टीमों के बीच खेले गए हालिया मुकाबलों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी.

ढाका मौसम और बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन ढाका में बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि यह भी संभावना है कि बारिश ज्यादा देर तक न हो और मैच समय पर शुरू हो सके. पहले वनडे मैच में भी बारिश की आशंका थी, लेकिन मुकाबला बिना किसी बाधा के पूरा खेला गया था. अगर बारिश होती भी है तो मैच में थोड़ी देर की रुकावट आ सकती है. लेकिन मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूरे मैच के रद्द होने की संभावना काफी कम है.

शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पहले मैच में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई थी. आमतौर पर इस मैदान को स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है, लेकिन पहले मुकाबले में तेज गेंदबाजों को भी अच्छी स्विंग और उछाल देखने को मिली. ऐसे में दूसरे वनडे में भी तेज गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं और नई गेंद से विकेट मिलने की संभावना ज्यादा रहेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs PAK 3rd ODI Playing Prediction)

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, माज़ सदाकत, शामिल हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद.

बांग्लादेश: तंजीद हसन तमिम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तास्किन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे वनडे मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.