जरुरी जानकारी

MHADA Mumbai Lottery: मुंबई में BMC कर्मचारियों के लिए म्हाडा की 4,700 घरों की बंपर लॉटरी, करीब 12 लाख में मिलेगा पक्का मकान; mhada.gov.in पर ऐसे करें आवेदन

सपनों की नगरी मुंबई में हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का मकान हो. अब बीएमसी के सफाई कर्मचारियों का यह सपना सच होने जा रहा है. बीएमसी ने अपने कर्मचारियों के लिए म्हाडा से 4,700 घर आवंटित करने का निर्णय लिया है.

MHADA Mumbai Lottery: मुंबई में BMC कर्मचारियों के लिए म्हाडा की 4,700 घरों की बंपर लॉटरी, करीब 12 लाख में मिलेगा पक्का मकान; mhada.gov.in पर ऐसे करें आवेदन
(Photo Credits WC)

MHADA Mumbai Lottery: सपनों की नगरी मुंबई में हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का मकान हो.  अब बीएमसी के सफाई कर्मचारियों का यह सपना सच होने जा रहा है. बीएमसी ने अपने  कर्मचारियों के लिए म्हाडा से 4,700 घर आवंटित करने का निर्णय लिया है. इन घरों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू हो चुकी है, और जल्द ही लॉटरी की घोषणा की जाएगी.

मुंबई के माहुल इलाके में ये हैं घर

ये घर मुंबई के माहुल इलाके में हैं, जोकि एक उपनगर है और शहर के बाकी हिस्सों से अच्छी कनेक्टिविटी प्रदान करता है. इन घरों की कीमत ₹12.60 लाख निर्धारित की गई है. इन घरों को लॉटरी के माध्यम से बेचा जाएगा. यह भी पढ़े: MHADA Mumbai Lottery Results 2024: इंतजार ख़त्म! म्हाडा के 2030 घरों के लिए लकी ड्रॉ घोषित होना शुरू, housing.mhada.gov.in पर देखें नामों की सूची

आवेदन प्रक्रिया और जानकारी

  • आवेदन पोर्टल:
    बीएमसी कर्मचारियों को म्हाडा द्वारा निर्धारित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन के लिए बीएमसी ने म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट https://mhada.gov.in का लिंक प्रदान किया है।

  • आवेदन की तिथियां:

    • आवेदन की प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू हो चुकी है.

    • आवेदन की अंतिम तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी.

  • आवेदन की पात्रता:

    • यह घर विशेष रूप से बीएमसी के सफाई कर्मचारियों के लिए है.

    • केवल वे कर्मचारी जो बीएमसी के अधीन कार्यरत हैं, वे ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

    • आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज़ जैसे पहचान पत्र, बीएमसी में कार्यरत होने का प्रमाण पत्र, आदि की आवश्यकता होगी.

ऐसे करें आवेदन:

ऑनलाइन आवेदन: म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट https://mhada.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा. वेबसाइट पर आपको सभी विवरण और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने की प्रक्रिया दी जाएगी.

ऑफलाइन आवेदन:

यदि ऑनलाइन आवेदन में कोई परेशानी हो, तो आप संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं और ऑफलाइन आवेदन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

  • सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज़ सही तरीके से अपलोड किए गए हों, ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई दिक्कत न आए और लॉटरी में चयन का मौका बढ़ सके.

इसलिए, यदि आप बीएमसी के कर्मचारी हैं और घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आप म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट mhada.gov.in  पर आवेदन कर सकते हैं.

जानें इन घरों के बारे में

 माहुल में  बनाए गए 13,000 से अधिक म्हाडा के घर नहीं बिक हैं. जो वैसे ही पड़े हैं. इसलिए बीएमसी ने म्हाडा के माध्यम से इन घरों के लिए लॉटरी आयोजित करने का निर्णय लिया है. क्योंकि काफी समय से खाली पड़े रहने वाले इन फ्लैटों के रखरखाव का खर्च नगर पालिका को उठाना पड़ता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).