MHADA Mumbai Lottery Results 2024: इंतजार ख़त्म! म्हाडा के 2030 घरों के लिए लकी ड्रॉ घोषित होना शुरू, housing.mhada.gov.in पर देखें नामों की सूची
सपनों की नगरी मुंबई में म्हाडा का घर खरीदने का सपना देखने वालों का इंतजार ख़त्म हुआ. महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA Lottery 2024 Mumbai) मुंबई बोर्ड आज सुबह 11 बजे से 2030 घरों के लिए लकी ड्रॉ घोषित करना शुरू कर दी है
How To Check MHADA Lottery Result: सपनों की नगरी मुंबई में म्हाडा का घर खरीदने का सपना देखने वालों का इंतजार ख़त्म हुआ. महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA Lottery 2024 Mumbai) मुंबई बोर्ड आज सुबह 11 बजे से 2030 घरों के लिए लकी ड्रॉ घोषित करना शुरू कर दी है. म्हाडा मुंबई बोर्ड की तरह से लकी ड्रा नरीमन पॉइंट स्थित यशवंतराव चव्हाण केंद्र से जारी हो रहे है.
How To Check MHADA Lottery Result:
आवेदन करने वाले लोग बोर्ड की अधिकारिक वेब साइट housing.mhada.gov.in पर जाकर अपने नामों की सूची देख सकते हैं. इसके लिए आपको म्हाडा बोर्ड ( MHADA Board) की अधिकारिक वेबसाइट या फिर म्हाडा के ऐप पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर अपने नामों की सूची देख सकते हैं. यह भी पढ़े: MHADA Mumbai Lottery Results 2024 Live Streaming: म्हाडा 2030 फ्लैटों के लिए आज 11 बजे घोषित करेगी लकी ड्रॉ, housing.mhada.gov.in पर एक क्लिक में ऐसे देखें नामों की सूची
मुंबई के इन इलाकों में बनें हैं ये आवास:
म्हाडा मुंबई बोर्ड जिन 2030 घरों के लिए लॉटरी निकालने जा रही है. वे घर मुंबई के पहाड़ी गोरेगांव, एंटॉप हिल- वडाला, कोपरी पवई, कन्नमवार नगर - विक्रोली, शिवधाम कॉम्प्लेक्स- मालाड, इलाकों में स्थित हैं
MHADA को 134,350 आवेदन हुए प्राप्त हुए
म्हाडा मुंबई बोर्ड जिन 2,030 घरों के लिए लकी ड्रा निकाल रही है. उन घरों के लिए म्हाडा मुंबई बोर्ड की को इस साल 134,350 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें 1,13,811 आवेदकों ने जमानत की राशि भरा है.
MHADA के कुल घर (MHADA Total Homes)
तीन अक्टूबर को अंतिम सूची जारी हुई:
म्हाडा मुंबई बोर्ड जिन 2,030 घरों के लिए लकी ड्रा निकाल रही है. उन घरों का अंतिम सूची तीन अक्टूबर को जारी किया. अंतिम सूची में जिस किसी को कोई आपत्ति थी. उनके आपत्ति को स्वीकार करने के बाद आज 8 तारीख को उन घरों के लिए लकी ड्रा जारी हो रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

