‘Toxic’ Release Date: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट का ऐलान, 19 मार्च 2026 को सिनमाघरों में देगी दस्तक
सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है और अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
‘Toxic’ Release Date: सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है और अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. खास बात यह है कि फिल्म का यह रिलीज उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद के फेस्टिव वीकेंड पर होने जा रहा है, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है. Toxic को अंग्रेजी और कन्नड़ में एक साथ शूट किया जा रहा है. इसके अलावा इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम जैसी कई भारतीय भाषाओं में डब किया जाएगा, जिससे फिल्म को एक बड़ा दर्शक वर्ग मिलेगा.
इस फिल्म का निर्देशन गीता मोहनदास कर रही हैं. वहीं, इसे वेंकट के नारायण और यश प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म को KVN Productions और Monster Mind Creations द्वारा निर्मित किया जा रहा है. यश के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले, खबरें थीं कि फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी, लेकिन अब इसे एक साल आगे बढ़ाकर 19 मार्च 2026 कर दिया गया है.
टॉक्सिक की रिलीज डेट:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

