देश

VIDEO: 'गीता धर्म और कर्तव्य का सबसे बड़ा मार्गदर्शन है': लखनऊ में दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव का आयोजन, CM योगी ने RSS की तारीफ की

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव में हिस्सा लिया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता भगवान कृष्ण की दिव्य वाणी है.

VIDEO: 'गीता धर्म और कर्तव्य का सबसे बड़ा मार्गदर्शन है': लखनऊ में दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव का आयोजन, CM योगी ने RSS की तारीफ की
Photo- @PTI_News/X

Yogi Adityanath Lucknow Speech: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव में हिस्सा लिया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता भगवान कृष्ण की दिव्य वाणी है. धर्म के असली प्रेरणास्रोत के रूप में देश को कर्तव्य और सही कर्म का संदेश देती है. उन्होंने कहा कि गीता ने भारत को हमेशा यह सिखाया है कि निस्वार्थ कर्म ही जीवन का आधार है और सनातन सिद्धांत यह बताता है कि जहां धर्म है वहीं विजय है. कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भी सराहना करते हुए कहा कि आरएसएस ने सौ वर्षों से बिना किसी समझौते के समाज की सेवा की है और यह पूरी तरह समाज के सहयोग से चलता है.

सीएम योगी ने आगे कहा कि गीता सिर्फ एक धर्मग्रंथ नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए जीवन का मंत्र है जो हर युग में मार्गदर्शन देती है.

ये भी पढें: Maharashtra School Verification: राज्य की स्कूलों में छात्रों के डॉक्यूमेंट की होगी जांच, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

लखनऊ में दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव का आयोजन

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2025 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).