समय रैना ने डिलीट किए 'India’s Got Latent' के सभी एपिसोड, बोले- 'संभालना मुश्किल हो गया था'
यूट्यूब कॉमेडियन समय रैना ने अपने शो India’s Got Latent से जुड़े अभद्र टिप्पणी विवाद पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विवाद उनके लिए बहुत ज्यादा हो गया है और इसी वजह से उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से इस शो के सभी वीडियो हटा दिए हैं.
यूट्यूब कॉमेडियन समय रैना ने अपने शो India’s Got Latent से जुड़े अभद्र टिप्पणी विवाद पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विवाद उनके लिए बहुत ज्यादा हो गया है और इसी वजह से उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से इस शो के सभी वीडियो हटा दिए हैं. इसके अलावा समय ने इस सारे मामले में एजेंसियों के साथ अपना पूरा सहयोग करने की बात भी कही हैं.
समय रैना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा, "जो कुछ भी हो रहा है, वह मेरे लिए संभालना मुश्किल हो गया था. मैंने अपने चैनल से India’s Got Latent के सभी वीडियो हटा दिए हैं. मेरा मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था. मैं जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि निष्पक्ष जांच हो सके. धन्यवाद."
'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर भड़का AICWA, गृह मंत्री से की बैन की मांग!
समय रैना का पोस्ट
Everything that is happening has been too much for me to handle. I have removed all Indias Got Latent videos from my channel. My only objective was to make people laugh and have a good time. I will fully cooperate with all agencies to ensure their inquiries are concluded fairly.…
— Samay Raina (@ReheSamay) February 12, 2025
क्या है विवाद?
इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब यूट्यूब सेलिब्रिटी रणवीर अल्लाहबादिया ने एक एपिसोड में अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. रणवीर अल्लाहबादिया ने इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसे लेकर बवाल हो गया. इस पर विवाद बढ़ता चला गया और महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली.
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने 40 से अधिक लोगों को समन भेजा, जिनमें रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना भी शामिल हैं. इन सभी से साइबर पुलिस में पेश होने और जांच में सहयोग करने को कहा गया है. फिलहाल, इनमें से किसी ने भी पुलिस के सामने हाजिरी नहीं दी है. लेकिन कुछ लोगों के वकीलों ने अधिक समय मांगा है.
साइबर पुलिस ने यूट्यूब शो के 18 एपिसोड सोशल मीडिया से हटाने के आदेश दिए हैं. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कई एपिसोड में अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया था. मुंबई के खार पुलिस स्टेशन ने बीजेपी नेता की शिकायत पर चार लोगों के बयान दर्ज किए, जिनमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा और रणवीर अल्लाहबादिया के मैनेजर शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2025 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

