देश

फिर मिली राहत: लगातार चौथे दिन गिरा पेट्रोल का दाम, जानें आज क्या है आपके शहर में रेट

पेट्रोल के दाम रविवार को फिर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 पैसे, जबकि चेन्नई में 11 पैस प्रति लीटर घट गए. पेट्रोल के भाव में लगातार चौथे दिन कटौती की गई है, जबकि डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे.

फिर मिली राहत: लगातार चौथे दिन गिरा पेट्रोल का दाम, जानें आज क्या है आपके शहर में रेट
पेट्रोल-डीजल के दाम बढे (Photo Credits: Flickr)

नई दिल्ली: पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में कमी से रविवार को आम आदमी की जेब का बोझ कम हुआ. पेट्रोल के दाम रविवार को फिर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 पैसे, जबकि चेन्नई में 11 पैस प्रति लीटर घट गए. पेट्रोल के भाव में लगातार चौथे दिन कटौती की गई है, जबकि डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में रविवार को पेट्रोल की कीमतें घटकर क्रमश: 70.74 रुपये, 72.84 रुपये, 76.37 रुपये और 73.43 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. चारों महानगरों में डीजल के भाव लगातार दूसरे दिन क्रमश: 65.71 रुपये, 67.49 रुपये, 68.81 रुपये और 69.41 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहे.

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले कई दिनों से कच्चे तेल के भाव में तेजी आई है, जिसके बाद आगे फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि की संभावना दिख रही है. ब्रेंट क्रूड के अप्रैल डिलीवरी वायदा सौदे का भाव शुक्रवार को 62.84 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में फिर तेजी देखी जा रही है. अगर, यह तेजी आगे भी जारी रहेगी तो पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की जगह फिर वृद्धि का सिलसिला शुरू हो जाएगा.

दरअसल, भारत अपनी तेल की खपत का तकरीबन 80 फीसदी आयात करता है, इसलिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम पर निर्भर करती हैं.

मालूम हो कि पेट्रोल और डीजल के दाम घटने से महंगाई पर भी नियंत्रण बना रहता है, क्योंकि माल-ढुलाई खर्च घटने से वस्तुओं की कीमतों में कमी आती है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव फिर 62 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ था. कच्चे तेल का दाम बढ़ने से देसी करेंसी रुपये पर दबाव बढ़ता है, क्योंकि तेल आयात के लिए डॉलर की मांग बढ़ जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2019 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).