देश

No Shortage of Petrol Diesel: देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें; घबराहट में न करें खरीदारी

देशभर में फैली अफवाहों के बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने साफ कर दिया है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है.

No Shortage of Petrol Diesel: देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें; घबराहट में न करें खरीदारी
Photo- @IndianOilcl/X

No Shortage of Petrol Diesel: देशभर में फैली अफवाहों के बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने साफ कर दिया है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है. कंपनी ने कहा है कि उनके पास भरपूर मात्रा में ईंधन स्टॉक मौजूद है और सप्लाई लाइन पूरी तरह से सुचारु रूप से काम कर रही है. इंडियन ऑयल की तरफ से जारी बयान में लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर ईंधन की अतिरिक्त खरीदारी से बचें. कंपनी ने कहा, “हमारे सभी आउटलेट्स पर ईंधन और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है. कृपया बेवजह की भीड़ से बचें ताकि हम आप तक सेवा को आसानी से पहुंचा सकें.”

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक संदेश वायरल हो रहे थे, जिनमें दावा किया जा रहा था कि देश में ईंधन की कमी हो सकती है और सप्लाई बाधित हो सकती है. इसके चलते कुछ जगहों पर पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं.

ये भी पढें: Pakistan Missile Attack: पंजाब और राजस्थान में पाकिस्तान की मिसाइल के अवशेष मिले, इलाके में हाई अलर्ट; जांच में जुटी एजेंसियां (Watch Video)

'देश में ईंधन की कोई कमी नहीं'

पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं

हालांकि, अब इंडियन ऑयल ने खुद स्पष्ट किया है कि देश के किसी भी हिस्से में ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिससे ईंधन संकट उत्पन्न हो. सभी रिफाइनरीज़, डिपो और वितरण केंद्र सामान्य रूप से कार्यरत हैं. ईंधन आपूर्ति से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि घबराहट में खरीदारी करने से न सिर्फ जरूरी संसाधनों पर दबाव पड़ता है, बल्कि लॉजिस्टिक संचालन में भी बाधा आती है.

ऐसे में जनता से अपील है कि वे संयम रखें और जरूरत के मुताबिक ही ईंधन लें.

घबराएं नहीं, अफवाहों से बचें

इस बीच सरकार और अन्य तेल कंपनियां भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. अगर किसी जगह पर अस्थायी भीड़भाड़ या सप्लाई में व्यवधान होता है, तो त्वरित कार्रवाई की जा रही है.

इसलिए घबराएं नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें और ईंधन या गैस की खरीदारी सोच-समझकर करें. इससे ना सिर्फ आप सुरक्षित रहेंगे, बल्कि देश की सप्लाई व्यवस्था भी बेहतर बनी रहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).